Potka : पोटका समेत पूर्वी सिंहभूम में 4G ई-पॉस मशीन से मिलेगा राशन

  • 2G से मिली मुक्ति, नई व्यवस्था से राशन दुकानदारों और कार्डधारियों को बड़ी राहत
  • 4G ई-पॉस मशीन से राशन वितरण होगा आसान और पारदर्शी

पोटका : पोटका समेत पूरे पूर्वी सिंहभूम जिले में अब राशन कार्डधारियों को 2G के बजाय 4G ई-पॉस मशीन के माध्यम से राशन उपलब्ध कराया जाएगा। इस नई व्यवस्था की विधिवत शुरुआत स्वास्थ्य मंत्री सह खाद्य आपूर्ति मंत्री इरफान अंसारी ने की। इसी क्रम में पोटका प्रखंड के राशन दुकानदारों को 4G ई-पॉस मशीन उपलब्ध कराकर योजना का शुभारंभ किया गया। इस पहल से लंबे समय से चली आ रही तकनीकी समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है और राशन वितरण प्रणाली को अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : हरे कृष्ण प्रधान बने सरायकेला-खरसावां भाजपा के नए जिलाध्यक्ष

पूर्वी सिंहभूम में राशन वितरण व्यवस्था को मिली नई तकनीकी मजबूती

डीलर संघ के अध्यक्ष अनवर अली ने बताया कि 2G मशीन के कारण राशन दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नेटवर्क की समस्या के चलते कभी पहाड़ी, कभी पेड़ और कभी जंगलों तक जाकर ई-पॉस मशीन से फिंगरप्रिंट लेना पड़ता था, तब जाकर राशन वितरण संभव हो पाता था। उन्होंने कहा कि डीलर संघ की लंबे समय से की जा रही मांग अब पूरी हुई है। शुक्रवार से 4G मशीन का वितरण शुरू होना एक नए युग की शुरुआत है। इससे न केवल दुकानदारों को तकनीकी दिक्कतों से राहत मिलेगी, बल्कि कार्डधारियों को भी समय पर राशन मिलेगा और लंबी कतारों से निजात मिलेगी। 4G नेटवर्क से पारदर्शी, त्वरित और सुचारू राशन वितरण सुनिश्चित होगा, जो सभी के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगा।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जनहित से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं : उपायुक्त

डीसी ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनीं नागरिकों की समस्याएं जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के…

Spread the love

Jamshedpur : जन समस्याओं के समाधान को लेकर जिला प्रशासन तत्पर, उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनीं नागरिकों की समस्याएं

जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं, सुझाव एवं शिकायतें सुनीं।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time