Jamshedpur : टाटानगर से बड़ौदा घाट तक सड़क उन्नयन के लिए 4.17 करोड़ की मिली मंजूरी, क्षेत्रवासियों को मिलेगा लाभ

  • विधायक संजीव सरदार के प्रयासों से मिली प्रशासनिक स्वीकृति, 2.85 किमी सड़क होगी चकाचक

जमशेदपुर : पथ प्रमंडल जमशेदपुर अंतर्गत टाटानगर रेलवे स्टेशन से बड़ौदा घाट तक 2.850 किलोमीटर लंबाई वाली सड़क के उन्नयन के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए 4 करोड़ 17 लाख 51 हजार 900 रुपये की मंजूरी दी गई है। इस सड़क के उन्नयन का श्रेय पोटका विधायक संजीव सरदार के लगातार प्रयासों को जाता है। उन्होंने इस योजना को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक पहुंचाया, जिसके बाद परियोजना को स्वीकृति मिली।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में टाटा मोटर्स कंवाई चालकों का धरना जारी, 2 वर्षों से न्यूनतम मजदूरी की मांग

संजीव सरदार के प्रयासों से पोटका क्षेत्र में सड़क परियोजना को मिली मंजूरी

यह सड़क टाटानगर रेलवे स्टेशन से जमशेदपुर-हाता मार्ग होते हुए बागबेड़ा कॉलोनी और बड़ौदा घाट को जोड़ती है। वर्तमान में यह मार्ग जर्जर स्थिति में है, जिससे रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। सड़क के उन्नयन और राइडिंग क्वालिटी सुधार कार्य से क्षेत्र के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। सड़क परियोजना से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में विकास की संभावनाओं को भी बढ़ावा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : भाजपा जमशेदपुर महानगर में संगठन पर्व : नामांकन प्रक्रिया संपन्न, शनिवार को होगी औपचारिक घोषणा

बागबेड़ा कॉलोनी से बड़ौदा घाट तक सड़क सुधार कार्य से लाखों लोगों को होगा लाभ

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि पोटका और आसपास के क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और निर्माण समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार आम जनता की जरूरतों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इस सड़क परियोजना से क्षेत्रवासियों की रोजमर्रा की जिंदगी में सुधार होगा और विकास की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Spread the love

Related Posts

Jhargram : जेएसएम ने जंगलमहल क्षेत्र के समग्र विकास की मांग को लेकर डीएम को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

कुड़माली को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की अनुशंसा व मुंडारी, भूमिज और कोड़ा भाषा को द्वितीय राजभाषा का दर्जा देने की मांग झाड़ग्राम :  जंगलमहल स्वराज मोर्चा…

Spread the love

Bahragora : मानुषमुड़िया में लैम्पस की सरकारी जमीन पर चला प्रशासनिक डंडा, मापी के बाद 15 दिनों में कब्जा खाली करने का अल्टीमेटम

बहरागोड़ा : अंचल अधिकारी राजा राम मुंडा के सख्त निर्देश पर मानुषमुड़िया पंचायत स्थित लैम्पस भवन के पीछे अवैध कब्जे की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अंचल प्रशासन की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time