Gua : करमपदा में सीआरपीएफ का सिविक एक्शन प्रोग्राम, ग्रामीणों को मिली राहत सामग्री

  • 26वीं वाहिनी सीआरपीएफ की पहल से ग्रामीणों में दिखा विश्वास और उत्साह

गुवा : राजीव रंजन, कमाण्डेन्ट 26वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के निर्देशानुसार 09 जनवरी को एफ/26वीं वाहिनी सीआरपीएफ करमपदा द्वारा ग्राम करमपदा (किरीबुरु) में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व अजीत किशोर (निरीक्षक/जीडी) ने किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनका विश्वास जीतना और जरूरतमंद लोगों को आवश्यक सहायता प्रदान करना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी देखी गई। इस दौरान कंबल, खेती के लिए बीज, बच्चों के लिए खेल सामग्री, स्कूल बैग, पेन, पेंसिल, छाता तथा महिलाओं के लिए रसोई के बर्तन का निःशुल्क वितरण किया गया। राहत सामग्री पाकर ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ झलक रहा था।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बैंक की कानूनी अड़चन ने छीनी सेवानिवृत शिक्षिका अंजलि बोस की जिंदगी

सीआरपीएफ के सामाजिक सरोकार से ग्रामीणों को मिली राहत

इस सिविक एक्शन कार्यक्रम में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रसाद, उपनिरीक्षक तरसम लाल, मेघाहातुबुरू उत्तरी पंचायत की मुखिया श्रीमती लिपी मुंडा तथा करमपदा के मुंडा राहुल नायक की गरिमामयी उपस्थिति रही। जनप्रतिनिधियों ने सीआरपीएफ के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए इसे ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया। मौके पर अजीत किशोर (निरीक्षक/जीडी) ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि वे नक्सलियों एवं आपराधिक तत्वों के बहकावे में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस या सीआरपीएफ को दें। उन्होंने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जिला पुलिस क्षेत्र में सुरक्षा, शांति और विकास सुनिश्चित करने के लिए सदैव तत्पर है। यह सिविक एक्शन प्रोग्राम सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक दायित्व निभाने की दिशा में सीआरपीएफ का सराहनीय प्रयास है।

Spread the love

Related Posts

Jhargram : जेएसएम ने जंगलमहल क्षेत्र के समग्र विकास की मांग को लेकर डीएम को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

कुड़माली को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की अनुशंसा व मुंडारी, भूमिज और कोड़ा भाषा को द्वितीय राजभाषा का दर्जा देने की मांग झाड़ग्राम :  जंगलमहल स्वराज मोर्चा…

Spread the love

Bahragora : मानुषमुड़िया में लैम्पस की सरकारी जमीन पर चला प्रशासनिक डंडा, मापी के बाद 15 दिनों में कब्जा खाली करने का अल्टीमेटम

बहरागोड़ा : अंचल अधिकारी राजा राम मुंडा के सख्त निर्देश पर मानुषमुड़िया पंचायत स्थित लैम्पस भवन के पीछे अवैध कब्जे की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अंचल प्रशासन की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time