Potka : सुबोध सिंह सरदार की घर वापसी, बिष्टुपुर में हुआ जोरदार स्वागत

पोटका : कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव सुबोध सिंह सरदार की शुक्रवार को कांग्रेस में घर वापसी हुई। बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी एवं पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने उन्हें माला पहनाकर पार्टी में पुनः शामिल कराया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी ने कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा की पार्टी है और पुराने साथियों की वापसी से संगठन को नई ऊर्जा प्राप्त होती है। वहीं जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने विश्वास जताया कि सुबोध सिंह सरदार के पार्टी में लौटने से पूर्वी सिंहभूम जिले में कांग्रेस का जनाधार और मजबूत होगा। कार्यक्रम में पोटका विधानसभा प्रभारी विजय कुमार यादव, राकेश गुप्ता, कमलेश पांडे, सौरभ चटर्जी समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें : Potka : विश्व हिंदी दिवस पर रंभा कॉलेज में सजा ‘हिंदी हाट’

कांग्रेस नेताओं ने जताया विश्वास, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

इस मौके पर सुबोध सिंह सरदार ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से आम जनता, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की पक्षधर रही है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। सरदार ने कहा कि कांग्रेस की नीतियां जनता के हितों को सर्वोपरि रखती हैं और यही कारण है कि वह पुनः पार्टी में लौटे हैं। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी एक स्वर में कांग्रेस के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने और संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।

Spread the love

Related Posts

Jadugora : आसनबनी कॉलेज को डिग्री कॉलेज बनाने की मांग, जेएलकेएम ने दी आंदोलन की चेतावनी

जादूगोड़ा : जेएलकेएम नेताओं की एक बैठक सोमवार को जादूगोड़ा स्थित कारगिल चौक पर हुई। जिसमें जिला एवं प्रदेश कमिटी के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान पार्टी के अनुसूचित जनजाति…

Spread the love

Bahragora : विधायक समीर मोहंती की ‘त्रिशक्ति’ सौगात: बहरागोड़ा में शिक्षा, सड़क और महा-विद्युतीकरण योजना का महा-आगाज

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड को विकास के हाईवे पर ले जाते हुए सोमवार को स्थानीय विधायक समीर कुमार मोहंती ने एक ही दिन में शिक्षा, सड़क और बिजली क्षेत्र की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time