Muri : अमेरिकी हमले के खिलाफ माकपा का विरोध मार्च और दो दिवसीय बैठक सम्पन्न

  • जन मुद्दों पर आंदोलन तेज करने का संकल्प, वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले का विरोध
  • वेनेजुएला की संप्रभुता पर अमेरिकी हमले का विरोध

मुरी : जामताड़ा में शनिवार को माकपा राज्य कमिटी की दो दिवसीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनता के जन मुद्दों और केंद्र की एनडीए सरकार की नीतियों पर गहन चर्चा की गई। राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने घोषणा की कि 12 फरवरी को मजदूरों की देशव्यापी हड़ताल और संपूर्ण ग्रामीण बंद आयोजित किया जाएगा। बैठक में मनरेगा कानून को खत्म करने, श्रमिक विरोधी चार लेबर कोड लागू करने, बीमा उद्योग में 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति देने, कृषि विरोधी बीज विधेयक लाने तथा बिजली अधिनियम संशोधन कानून की घोषणा का विरोध किया गया। साथ ही, विद्युत नियामक आयोग द्वारा बिजली की दरों में 60 प्रतिशत बढ़ोतरी के प्रस्ताव को वापस लेने की मांग की गई। बैठक में संताल परगना, कोल्हान, उत्तरी और दक्षिणी छोटानागपुर तथा पलामू प्रमंडल के 24 जिला कमिटियों में से 21 जिलों की भागीदारी रही।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : अमेरिकी टैरिफ को बेअसर करेगी पीएम मोदी की ढाल – जेपी पांडेय

माकपा ने मजदूरों की देशव्यापी हड़ताल का किया ऐलान

बैठक का समापन वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले के खिलाफ एक विरोध मार्च से हुआ। इस मार्च में राज्य सचिव प्रकाश विप्लव, राज्य सचिव मंडल सदस्य सुफल महतो, सुरजीत सिन्हा, संजय पासवान, शिवानी पाल, सुरेश मुंडा, समीर दास, सुखनाथ, सोनाराम राणा, अलका मांझी, नैना सिंह नेपाल दता, मधु रवानी, पिंटू रवानी, पोनय पानिकर, तुलसी महतो सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मार्च के दौरान “अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की दादागिरी नहीं चलेगी”, “तेल के लिए खून बहाना बंद करो”, “अमेरिकी साम्राज्यवाद वेनेजुएला से दूर हटो”, “वेनेजुएला की जनता हम तुम्हारे साथ हैं”, “निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को रिहा करो” जैसे नारे लगाए गए। माकपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि वेनेजुएला की संप्रभुता पर हमला स्वीकार्य नहीं है और भारत सहित दुनिया के मजदूर वर्ग को अमेरिकी साम्राज्यवाद के खिलाफ एकजुट होना होगा।

Spread the love

Related Posts

Young Indians : “फोन बंद, सोच चालू” आईडीएस-6 हैकाथॉन 2026 ने जमशेदपुर में नवाचार की नई मिसाल पेश की

जमशेदपुर : पारंपरिक छात्र आयोजनों से अलग हटकर, यंग इंडियंस (वाईआई), जमशेदपुर द्वारा आयोजित आईडीएस6 हैकाथॉन 2026 ने युवाओं को एक सशक्त मंच प्रदान किया, जहां उन्होंने 11 घंटे की…

Spread the love

Baharagora : स्वर्णरेखा नदी में मिले जिंदा बम को Defuse करने में जुटी सुरक्षा एजेंसियां,  सेना और बम स्क्वायड ने संभाला मोर्चा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपोड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी में आठ दिन पहले मिले जिंदा बम को लेकर सोमवार को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी हलचल देखी गई। इस शक्तिशाली बम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time