Baharagoda : कड़ाके की ठंड में सांसद की मानवीय पहल : कुणाल महतो ने 2500 जरूरतमंदों को बांटे कंबल

  • बहरागोड़ा प्रखंड में गरीबों और वृद्धों को मिली राहत, पारदर्शिता के साथ चल रहा अभियान
  • समाज सेवा से ठंड में राहत पहुँचा रहा अभियान

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड में भीषण शीतलहरी और कड़ाके की ठंड के बीच जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो की पहल पर रविवार को करीब 2500 जरूरतमंदों और वृद्धों के बीच कंबल का वितरण किया गया। सांसद के सुपुत्र कुणाल महतो ने स्वयं कंटूलिया, साकरा, दधिका, चित्रेश्वर, पाचंडो और रंगूनिया जैसे गांवों का दौरा कर अपने हाथों से गरीबों को कंबल भेंट किए। इस मानवीय पहल से असहाय लोगों को ठंड से बड़ी राहत मिली। कुणाल महतो ने कहा कि सांसद विद्युत वरण महतो की प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचाना है और इसी क्रम में पूर्वी सिंहभूम के सभी प्रखंडों में पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कंबल वितरण अभियान चलाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : Potka : गरीब बच्चों की पढ़ाई और बेटियों की शादी का खर्च समाज उठाएगा – श्रवण प्रसाद

ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों को मिली राहत

इस सेवा कार्य के दौरान सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि, मानिक मंडल, तपन पैड़ा, चंदन सीट, पहलाद घोष, जोत्सनामयी बेरा और जगन्नाथ नायेक समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे और वितरण कार्य में सहयोग किया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ठंड के मौसम में कंबल वितरण से गरीबों और वृद्धों को जीवनयापन में बड़ी मदद मिली है। इस अभियान ने समाज में सेवा और सहयोग की भावना को और मजबूत किया है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मुहर्रम को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक, संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी कड़ी, अफवाहों से दूर रहने का नसीहत

उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, पेयजल, विद्युत एवं साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश जमशेदपुर : मुहर्रम-2026 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण…

Spread the love

Jamshedpur : बाल विवाह रोकथाम में शिक्षकों की भूमिका अहम, जिला स्तरीय कार्यशाला वक्ताओॆ ने रखी अपनी बात

जमशेदपुर : सामाजिक संस्था युवा (यूथ फॉर यूनिटी वॉलंटरी एक्शन) एवं गर्ल्स फर्स्ट फंड के संयुक्त तत्वावधान में साकची स्थित होटल कैनेलाइट में बाल विवाह एवं बाल संरक्षण विषय पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time