Baharagoda : बरसोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : पानीसोल में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़

  • गुप्त सूचना पर छापेमारी, कारोबारी मौके से फरार
  • अवैध शराब कारोबार पर लगातार जारी रहेगा अभियान
  • थाना प्रभारी ने दी सख्त चेतावनी, अभियान जारी रहेगा

बहरागोड़ा : बरसोल थाना पुलिस ने रविवार को अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सांड्रा पंचायत के लोधानवाणी गांव (पानीसोल के पास) में चल रही एक मिनी देसी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में अवैध रूप से शराब का निर्माण किया जा रहा है और इसे आसपास के ग्रामीण इलाकों में बेचा जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस बल ने चिन्हित स्थान पर दबिश दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही शराब निर्माण में संलिप्त कारोबारी झाड़ियों और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में शराब बनाने के बड़े बर्तन, उपकरण, गैस चूल्हा और कच्चा माल जब्त किया। साथ ही शराब बनाने वाली भट्टी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया ताकि दोबारा वहां निर्माण कार्य न हो सके।

इसे भी पढ़ें : Potka : पोटका के 130 जन वितरण प्रणाली दुकानदार हुए हाईटेक, मिली 4G ई-पॉश मशीन

पुलिस की छापेमारी से अवैध कारोबारियों में हड़कंप

थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि सांड्रा पंचायत के इन गांवों में अवैध शराब बनाने का कारोबार पुराना है। पुलिस समय-समय पर कार्रवाई कर भट्टियां तोड़ती है, लेकिन कुछ समय बाद कारोबारी फिर से सक्रिय हो जाते हैं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई से इलाके में अवैध शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है और ग्रामीणों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई में विश्वकर्मा पूजा के दिन हत्या करने की कथित साजिश का खुलासा, हथियार के साथ राज बच्चा  समेत पांच गिरफ्तार

देशी पिस्टल, मैगजीन में लोड दो जिंदा कारतूस और फायरिंग का खोखा बरामद, पूर्व से फायरिंग के मामलों में आरोपित रहा है सैफ अली उर्फ राज बच्चा जमशेदपुर :  जुगसलाई…

Spread the love

Jamshedpur : खनन विभाग ने कोवाली में 500 सीएफटी बालू लदा हाइवा जब्त किया, ओडिशा से लाया जा रहा था

जमशेदपुर : उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देशानुसार खनन टास्क फोर्स ने अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मंगलवार की देर रात जिला खनन कार्यालय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time