- तनाव मुक्त जीवन और समग्र कल्याण के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
जादूगोड़ा : जादूगोड़ा स्थित सीआरपीएफ केंद्र में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की ओर से क्षेत्रीय कावा, जादूगोड़ा (जमशेदपुर) के तत्वाधान में छह दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बल के कार्मिकों और उनके परिवारों को तनाव मुक्त करना तथा उनके समग्र कल्याण को सुनिश्चित करना है। कार्यशाला का उद्घाटन रेनू सिंह, क्षेत्रीय कावा प्रमुख और अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर कैंप के जवानों और उनके परिवारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पुलिस उप महानिरीक्षक रमेश कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बल के कार्मिकों को मानसिक शांति प्रदान करने और उनके परिवारों को तनाव मुक्त रखने में सहायक होते हैं। आर्ट ऑफ लिविंग के गुरु अर्चना चौरसिया और नवीन चौरसिया ने प्रतिभागियों को ध्यान करने के अलग-अलग तरीके सिखाए और मानसिक रूप से फिट रहने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि समाज पूरी तरह तनाव मुक्त हो और हर चेहरे पर मुस्कान बनी रहे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : परसुडीह में पैसेंजर ट्रेन घंटों खड़ी रही, ओएचई तार में कपड़ा फंसने से बड़ा हादसा टला
जवानों और परिवारों ने लिया मानसिक फिटनेस का संकल्प
कार्यशाला में डॉ. उर्मिला गारी (डीआईजी मेडिकल), पंकज सिंह (कमांडेंट), डॉ. मीना नवीन (सीएमओ), सविता जायसवाल (उप प्रमुख क्षेत्रीय कावा), नीरज कुमार और पवन कुमार (उप कमांडेंट), जफर आलम और तरुण बेरा (सहायक कमांडेंट) सहित महिला-पुरुष कर्मी और उनके परिवार शामिल हुए। सभी ने पूरे मन से भाग लेकर खुद को मानसिक रूप से फिट रखने का संकल्प लिया। प्रतिभागियों ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं न केवल तनाव कम करती हैं बल्कि जीवन में सकारात्मकता और आत्मविश्वास भी बढ़ाती हैं। सीआरपीएफ द्वारा आयोजित यह पहल बल के कार्मिकों और उनके परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगी।
There is no ads to display, Please add some



















































