Jamshedpur : परसुडीह में पैसेंजर ट्रेन घंटों खड़ी रही, ओएचई तार में कपड़ा फंसने से बड़ा हादसा टला

  • लोको पायलट की सतर्कता से बची दुर्घटना, यात्रियों को झेलनी पड़ी भारी परेशानी
  • रेलवे ने यात्रियों से संयम बनाए रखने की अपील की

जमशेदपुर : बादामपहाड़ से टाटानगर आ रही पैसेंजर ट्रेन मंगलवार को परसुडीह के मखदुमपुर फाटक के समीप तकनीकी कारणों से घंटों तक खड़ी रही। ट्रेन के ऊपर लगे ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) तार में लाल रंग का बड़ा कपड़ा फंसा हुआ दिखाई देने पर लोको पायलट ने सतर्कता बरतते हुए झारखंड नगर के पास ही ट्रेन रोक दी और तुरंत रेलवे कंट्रोल को सूचना दी। लोको पायलट के अनुसार, यदि ट्रेन को आगे बढ़ाया जाता तो पैंटो (पैंटोग्राफ) गिरने की आशंका थी, जिससे ट्रेन पूरी तरह ठप हो सकती थी और बड़ा तकनीकी नुकसान व दुर्घटना की संभावना बन जाती। समय रहते ट्रेन रोक दिए जाने से एक बड़े हादसे को टाल लिया गया।

इसे भी पढ़ें : Gua : थलकोबाद में सीआरपीएफ का मेडिकल कैंप, ग्रामीणों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

लोको पायलट की सतर्कता से बची ट्रेन दुर्घटना

हालांकि ट्रेन के लंबे समय तक एक ही स्थान पर खड़े रहने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी और असुविधा से परेशान कई यात्री ट्रेन से उतरकर पैदल ही अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि किसी शरारती तत्व या बच्चों द्वारा कपड़े को पत्थर से बांधकर ओएचई तार में फेंका गया होगा, जिससे वह बिजली के तार में फंस गया। सूचना मिलते ही रेलवे विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कपड़ा हटाने की प्रक्रिया शुरू की। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से संयम बनाए रखने की अपील की है और कहा कि सुरक्षा सर्वोपरि है। ओएचई से कपड़ा हटाने के बाद ही ट्रेन परिचालन सामान्य होने की उम्मीद है।

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, लगाए गए आधुनिक सीसीटीवी कैमरे

स्क्रैप चोरी की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने के लिए रेलवे प्रशासन का अहम कदम स्टेशन परिसर में बढ़ाई गई निगरानी, असामाजिक तत्वों पर रहेगी कड़ी नजर गुवा : गुवा…

Spread the love

Chakradharpur : चक्रधरपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस में बड़ा हादसा टला, रेलवे कर्मचारी की सतर्कता सराहनीय

हॉट एक्सल की समय पर पहचान से यात्रियों की जान बची, ट्रेन सुरक्षित सोनुआ–टुनिया सेक्शन में रेलवे कर्मचारी की सतर्कता कर्मचारी को मिली सराहना, सुरक्षा प्रणाली पर जोर चक्रधरपुर :…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *