- देर रात हुए हादसे से मची अफरा-तफरी, बड़ा नुकसान टला
जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरसानगर से बरेली जाने वाली सड़क पर बीती देर रात एक अज्ञात वाहन ने बिजली के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिजली का पोल टूटकर सड़क किनारे स्थित एक दुकान के ऊपर जा गिरा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा रात के समय हुआ, जिस कारण सड़क पर आवाजाही कम थी और एक बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि जिस समय बिजली का खंभा दुकान पर गिरा, उस वक्त दुकान बंद थी और वहां कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : “जी राम जी” योजना से विकसित गांव का सपना, 2047 तक विकसित राष्ट्र का संकल्प – जेपी पांडेय
चालक फरार, पुलिस और बिजली विभाग जांच में जुटे
हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं बिजली विभाग को भी घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद क्षतिग्रस्त पोल को हटाने और बिजली आपूर्ति बहाल करने की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि फरार चालक की पहचान की जा सके।
There is no ads to display, Please add some





















































