Jamshedpur : बारीडीह ट्यूब कॉलोनी से टाटा स्टील कर्मचारी की बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

  • रात में रेकी कर अंजाम दी गई चोरी, कॉलोनी में दहशत का माहौल

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह स्थित ट्यूब कॉलोनी के-2 क्वार्टर से बाइक चोरी की घटना सामने आई है। पीड़ित टाटा स्टील कर्मचारी करण कुमार महतो ने बताया कि घटना वाली रात करीब 12 बजे तक घर के सभी सदस्य जाग रहे थे। इसी दौरान सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा गया कि कुछ अज्ञात युवक क्वार्टर की छत पर चढ़कर घर के अंदर झांकते हुए रेकी कर रहे थे। करण के अनुसार, चोरों ने पहले पूरे इलाके की स्थिति का जायजा लिया और इसके बाद चोरी की योजना बनाई।

इसे भी पढ़ें : Gua : उसरूईयां गांव में सीआरपीएफ का सिविक एक्शन प्रोग्राम, मेडिकल कैंप से ग्रामीणों को मिली राहत

पुलिस जांच में जुटी, सुरक्षा पर उठे सवाल

पीड़ित के मुताबिक बाइक चोरी की वारदात रात करीब 2 बजे के बाद अंजाम दी गई। सुबह जब चोरी की जानकारी मिली तो कॉलोनी में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना तुरंत सिदगोड़ा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है। वहीं स्थानीय लोगों ने कॉलोनी में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : एमजीएम थाना क्षेत्र से 510 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, दो मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद

जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 510 पुड़िया अवैध ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया…

Spread the love

Jamshedpur : निखार हत्याकांड में मुख्य आरोपी अशोक सिंह राघव के कार्यालय और आवास पर छापेमारी, जांच के दौरान मिले कई अहम साक्ष्य

चार थाना की पुलिस ने सोनारी स्थित निजी न्यूज़ पोर्टल के कार्यालय और आवास को खंगाला जमशेदपुर : शहर के चर्चित निखार हत्याकांड की जांच के सिलसिले में पुलिस ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time