Jamshedpur : परसुडीह में शराब माफिया के गुर्गों ने दंपति पर हमला कर किया जख्मी, सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज

छोलागोड़ा में अवैध शराब की बिक्री का टिंकू का परिवार करते रहा है विरोध

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के छोला गौड़ा स्थित दुमका गोड़ा इलाके में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ वर्षों से चला आ रहा विरोध एक बार फिर हिंसा में बदल गया। शुक्रवार को शराब बिक्री का विरोध करने पहुंचे टिंकू, उनकी पत्नी श्याम और मां पर शराब माफिया ने अपने 10 से 15 गुर्गों को बुलाकर जानलेवा हमला करा दिया। लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से किया गया यह हमला इतना बर्बर था कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टिंकू और उनका परिवार इलाके में खुलेआम हो रही शराब बिक्री का विरोध करने पहुंचे थे। इसी दौरान शराब माफिया ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। कुछ ही पलों में पूरा इलाका अफरा-तफरी में बदल गया। गुर्गों ने तीनों पर टूटकर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह उन्हें हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह पुलिस अस्पताल पहुंची और पीड़ितों के बयान लेकर जांच शुरू की।

घायल श्याम ने आरोप लगाया कि इलाके में लंबे समय से अवैध शराब का धंधा चल रहा है। कई बार पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि माफिया के हौसले इसलिए बुलंद हैं क्योंकि उन्हें पुलिस संरक्षण मिलता है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि इससे पहले भी विरोध करने वालों के साथ मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन हर बार मामला दबा दिया जाता है। इस घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध शराब कारोबार पर सख्त कार्रवाई हो और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर इलाके में सुरक्षा बहाल की जाए।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जदयू नेताओं ने केरव गांधी अपहरण मामले में की कड़ी कार्रवाई की मांग

Spread the love

Related Posts

Jadugora : पर्यावरण चेतना केन्द्र बड़ा सिकदी में उल्लास के साथ मनाया गया बिरसा मुंडा की शहादत दिवस

जल, जंगल व जमीन बचाने के लिए बिरसा मुंडा ने किया था संघर्ष : सिदेश्वर सरदार जादूगोड़ा : पर्यावरण चेतना केन्द्र बड़ा सिकदी में बिरसा मुंडा की 126 वां शहादत…

Spread the love

Jamshedpur : झामुमो मानगो नगर समिति ने भगवान बिरसा मुंडा को शहादत दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि

जमशेदपुर : झामुमो मानगो नगर की ओर से धरती आवा वीर शहिद बिरसा मुंडा जी के शहादत दिवस पर साकची एवं भुइंयाडीह में उनके मूर्ति पर फूल माला चढ़ा कर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time