Jamshedpur : जदयू नेताओं ने केरव गांधी अपहरण मामले में की कड़ी कार्रवाई की मांग

  • प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से लिखा ज्ञापन, सुरक्षित बरामदगी और दोषियों को सजा देने की मांग

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के निर्देश पर शुक्रवार को जनता दल (यूनाइटेड) का प्रतिनिधिमंडल केरव गांधी अपहरण मामले को लेकर सक्रिय हुआ। प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मुलाकात कर अपहरण मामले में त्वरित, निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव और जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने किया। उन्होंने एसएसपी को अवगत कराया कि मीडिया में फिरौती और 48 घंटे के अल्टीमेटम की खबरें सामने आने के बाद परिजनों और शहरवासियों में गहरा तनाव और बेचैनी फैल गई है। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि समय रहते केरव गांधी की सुरक्षित बरामदगी नहीं हुई, तो यह प्रशासन और कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करेगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सुनील आनंद को आठवीं बार जनसेवा पुरस्कार, आनंद मार्ग में उत्साह का माहौल

जदयू प्रतिनिधिमंडल ने अपहरण कांड में विशेष जांच टीम की मांग की

प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में अपहरण मामले में विशेष जांच टीम (एसआईटी) के गठन की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि आधुनिक तकनीक और साइबर सेल की मदद से जांच तेज की जाए, दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाई जाए और पीड़ित परिवार को पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाए। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि इस वारदात से व्यापारी वर्ग और आम जनता में गहरा आक्रोश है। जदयू नेताओं ने एसएसपी से अनुरोध किया कि पूरे शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों को सजा दिलाने में कोई कोताही न हो।

इसे भी पढ़ें : Adityapur : आदित्यपुर के शर्मा बस्ती में दिनदहाड़े रंगदारी और फायरिंग, इलाके में दहशत

ज्ञापन में दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार की सुरक्षा की मांग की

प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से भी मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। प्रतिनिधिमंडल में युवा जदयू अध्यक्ष नीरज सिंह, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अमृता मिश्रा, ऊषा यादव, महानगर सचिव विकास रजक, विनोद सिंह, धनोज सिंह और प्रेम सक्सेना सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे। एसएसपी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से देख रही है और जल्द ही सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। जदयू नेताओं ने कहा कि जब तक केरव गांधी सुरक्षित बरामद नहीं होते और दोषियों को सजा नहीं मिलती, तब तक वे इस मुद्दे को मजबूती से उठाते रहेंगे।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा में बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का कड़ा प्रहार: 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के लालसाईं और चांदड़ा समेत विभिन्न इलाकों में विद्युत विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी से अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वालों में हड़कंप मच…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time