Muri : ग्रामीण क्षेत्र में आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया आखाईन त्योहार

  • खेतों में पूजा-अर्चना के साथ हुई कृषि की शुरुआत

मुरी : मुरी के ग्रामीण क्षेत्रों में आखाईन त्योहार बड़े उत्साह और आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर किसानों ने अपने खेतों में पूजा-अर्चना की और हल चलाकर कृषि कार्यों की शुरुआत की। खेतों में गोबर डाला गया और पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया गया। किता के चण्डी प्रसाद महतो ने बताया कि पहला माघ कृषकों के लिए हर्ष का दिन होता है क्योंकि इसी दिन सूर्य देवता का उत्तरायण होता है, जो कृषि के लिए शुभ और उपकारी माना जाता है। कुड़माली संस्कृति में इसे आखाईन यात्रा कहा जाता है और इसे किसानों का नववर्ष भी माना जाता है।

इसे भी पढ़ें : Chandil : चांडिल में भीषण सड़क हादसा : दो युवकों की मौत, एक गंभीर

किसानों का नववर्ष आखाईन के साथ शुभ कार्यों का प्रारंभ

माघ मास में रिश्तेदारों के घर पिठा पहुंचाने की परंपरा भी निभाई गई। ग्रामीणों ने बताया कि इस महीने से शादी जैसे शुभ कार्यों का प्रारंभ होता है। फसल की कटाई के बाद मकर पर्व और खेती की नई शुरुआत के लिए पहला माघ विशेष महत्व रखता है। इस दिन को ग्रामीण समाज में नववर्ष का प्रथम दिन माना जाता है और इसे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। आखाईन त्योहार न केवल कृषि से जुड़ा है बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक संबंधों को भी मजबूत करता है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सोनारी में श्री श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट की भजन संध्या में बाबा श्याम के भजनों की रसधार में खुब झूमे श्रद्धालु

जमशेदपुर : गिरधर मेरे मौसम आया धरती के श्रृंगार का…, बांस की बांसुरी पर घनो इतरवा…, शरण तुम्हारी जो मिल गयी हैं सांवरे…, श्याम धणी को आयो रे बुलावा…., नीला…

Spread the love

Potka : राज्यपाल से मिलीं दुखनी सोरेन, JSSC संताली प्रश्नपत्र की उच्चस्तरीय जांच की उठाई मांग

पोटका : समाजसेवी दुखनी सोरेन ने गुरुवार को राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात कर जएसएससी परीक्षा में संताली भाषा के प्रश्नपत्र को लेकर अभ्यर्थियों की चिंताओं से अवगत कराया। इस दौरान…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time