Muri : ग्रामीण क्षेत्र में आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया आखाईन त्योहार

  • खेतों में पूजा-अर्चना के साथ हुई कृषि की शुरुआत

मुरी : मुरी के ग्रामीण क्षेत्रों में आखाईन त्योहार बड़े उत्साह और आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर किसानों ने अपने खेतों में पूजा-अर्चना की और हल चलाकर कृषि कार्यों की शुरुआत की। खेतों में गोबर डाला गया और पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया गया। किता के चण्डी प्रसाद महतो ने बताया कि पहला माघ कृषकों के लिए हर्ष का दिन होता है क्योंकि इसी दिन सूर्य देवता का उत्तरायण होता है, जो कृषि के लिए शुभ और उपकारी माना जाता है। कुड़माली संस्कृति में इसे आखाईन यात्रा कहा जाता है और इसे किसानों का नववर्ष भी माना जाता है।

इसे भी पढ़ें : Chandil : चांडिल में भीषण सड़क हादसा : दो युवकों की मौत, एक गंभीर

किसानों का नववर्ष आखाईन के साथ शुभ कार्यों का प्रारंभ

माघ मास में रिश्तेदारों के घर पिठा पहुंचाने की परंपरा भी निभाई गई। ग्रामीणों ने बताया कि इस महीने से शादी जैसे शुभ कार्यों का प्रारंभ होता है। फसल की कटाई के बाद मकर पर्व और खेती की नई शुरुआत के लिए पहला माघ विशेष महत्व रखता है। इस दिन को ग्रामीण समाज में नववर्ष का प्रथम दिन माना जाता है और इसे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। आखाईन त्योहार न केवल कृषि से जुड़ा है बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक संबंधों को भी मजबूत करता है।

Spread the love

Related Posts

Gua : भटके युवक संदीप सिंह सकुशल लौटे गुवा, पुलिस व समाजसेवियों की पहल रंग लाई

गुवा : गुवा सेवा नगर निवासी 35 वर्षीय संदीप सिंह (पिता धरम सिंह), जो मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहा हैं, भटककर कराईकेला पहुंच गया था। युवक के दूसरे…

Spread the love

Bahragora : भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी को तरसे ग्रामीण, बहरागोड़ा के उईनाल गांव में महीने भर से बंद पड़ी सोलर जलमीनार, लोगों में आक्रोश

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र की राजलाबाँध पंचायत अंतर्गत उईनाल गांव के लोग इन दिनों दोहरी मार झेल रहे हैं।जहाँ एक तरफ आसमान से बरसती आग और दूसरी तरफ प्रशासन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time