Jamshedpur : परसुडीह में अवैध शराब कारोबार पर विरोध, माफिया का हमला

  • विरोध करने पहुंचे परिवार पर जानलेवा हमला, अवैध शराब कारोबार पर रोक की मांग

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के छोला गौड़ा स्थित दुमका गोड़ा इलाके में शुक्रवार की रात अवैध शराब कारोबार के खिलाफ वर्षों से चला आ रहा विरोध एक बार फिर हिंसक हो गया। टिंकू, उनकी पत्नी श्याम और मां शराब बिक्री का विरोध करने पहुंचे थे, तभी शराब माफिया ने अपने 10 से 15 गुर्गों को बुलाकर उन पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। यह हमला इतना बर्बर था कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उन्हें हमलावरों से बचाकर अस्पताल पहुंचाया।

इसे भी पढ़ें : Muri : ग्रामीण क्षेत्र में आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया आखाईन त्योहार

अस्पताल पहुंच पुलिस ने दर्ज किया पीड़ित का बयान

घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और पीड़ितों के बयान दर्ज किए। घायल श्याम ने आरोप लगाया कि इलाके में लंबे समय से अवैध शराब का धंधा चल रहा है और कई बार पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि माफिया के हौसले बुलंद हैं क्योंकि उन्हें पुलिस संरक्षण मिलता है। स्थानीय निवासियों ने भी बताया कि इससे पहले भी विरोध करने वालों पर हमले हो चुके हैं, लेकिन हर बार मामला दबा दिया जाता है।

इसे भी पढ़ें : Chandil : चांडिल में भीषण सड़क हादसा : दो युवकों की मौत, एक गंभीर

पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप, क्षेत्र में भय का माहौल, कार्रवाई की मांग

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल है। लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि अवैध शराब कारोबार पर सख्त कार्रवाई की जाए और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब तक प्रशासन ठोस कदम नहीं उठाएगा, तब तक इलाके में शांति और सुरक्षा बहाल नहीं हो सकती। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।

Spread the love

Related Posts

Jadugora : दिल्ली में साइबर ठगी का आरोपी राज भक्त जादूगोड़ा से धराया, ट्रांजिट रिमांड पर ले गई दिल्ली पुलिस 

जादूगोड़ा : दिल्ली पुलिस ने जादूगोड़ा के साइबर ठगी के आरोपी राज भक्त को बुधवार को जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के इंचडा गांव से गिरफ्तार किया। उसपर दिल्ली के एक व्यक्ति…

Spread the love

Jamshedpur : कपाली में ईद के दिन युवक पर चाकू से हमला, स्थिति नाजुक, MGM में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र के ताज़ नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के समीप शनिवार को ईद की खुशियों के बीच एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time