Jamshedpur : गोलमुरी में लावारिस बैग से मची अफरा-तफरी, पुलिस की सतर्कता से बुजुर्ग महिला को मिला खोया सामान

  • सड़क किनारे मिले लेडीज बैग की जांच में सामने आई महिला की पहचान
  • कागजात के आधार पर महिला से संपर्क, भावुक होकर जताया आभार

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब सड़क किनारे एक लावारिस लेडीज बैग पड़ा हुआ देखा गया। सुबह टहलने निकले और आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने बैग को देखकर किसी अनहोनी की आशंका जताई और बिना देर किए इसकी सूचना गोलमुरी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सतर्क करते हुए सुरक्षा के लिहाज से बैग की गहन जांच की। जांच के दौरान किसी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली, लेकिन बैग के भीतर मौजूद जरूरी कागजात ने मामले को स्पष्ट कर दिया।

इसे भी पढ़ें : Rourkela : राउरकेला स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 25 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

कागजात से हुई पहचान, महिला को सौंपा गया बैग

बैग में मिले दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान लीला दास (उम्र लगभग 60 वर्ष) के रूप में की। कागजात में दर्ज पते और मोबाइल नंबर के सहारे पुलिस ने उनसे संपर्क किया और उन्हें थाना बुलाया गया। थाने में पहचान की पुष्टि के बाद बैग उन्हें सुरक्षित रूप से सौंप दिया गया। बैग में करीब ढाई हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित पाए गए। अपना खोया हुआ बैग वापस पाकर लीला दास भावुक हो उठीं और पुलिस का आभार जताया। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की ईमानदारी, तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की जमकर सराहना की।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय पर झामुमो का प्रदर्शन, खान एवं खनिज संशोधन विधेयक का किया विरोध, विधायक समीर मोहंती हुए शामिल

बहरागोड़ा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बहरागोड़ा द्वारा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) यानी एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय जोरदार धरना-प्रदर्शन…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा में देर रात शॉर्ट सर्किट से फूस का घर जलकर राख, नकद समेत खाने-पीने के सामान हुआ नष्ट 

बहरागोड़ा :बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत बरसोल थाना क्षेत्र के पाथरघाटा गांव में शुक्रवार देर रात अचानक आग लगने से जमुना मुंडा का फूस का मकान पूरी तरह जलकर खाक हो गया,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time