Gua : शादी का झांसा देकर नाबालिग से यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार

  • दो वर्षों तक करता रहा शोषण, गर्भवती होने पर मामला आया सामने

गुवा : गुवा थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और उसे गर्भवती करने के मामले में गुवा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि लिपुंगा गांव निवासी मधुसूदन अंगरिया की नाबालिग बेटी के साथ जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के बड़ानंदा गांव निवासी 23 वर्षीय माना अंगरिया पिछले करीब दो वर्षों से शादी का वादा कर लगातार यौन शोषण कर रहा था। इसी दौरान नाबालिग गर्भवती हो गई, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे गुवा सेल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसे भी पढ़ें : Gua : भनगांव करमपदा में सीआरपीएफ का सिविक एक्शन प्रोग्राम आयोजित

एफआईआर के बाद त्वरित कार्रवाई, आरोपी ने कबूला अपराध

अस्पताल में भर्ती नाबालिग की जानकारी मिलने पर बाल अधिकार मंच से जुड़ी महिलाएं मौके पर पहुंचीं और पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद नाबालिग के माता-पिता को बुलाकर गुवा थाना में आरोपी माना अंगरिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। एफआईआर दर्ज होने के बाद गुवा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित जांच शुरू की। रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के बड़ानंदा गांव में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में चाईबासा जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और पीड़िता को हरसंभव न्याय दिलाने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई में विश्वकर्मा पूजा के दिन हत्या करने की कथित साजिश का खुलासा, हथियार के साथ राज बच्चा  समेत पांच गिरफ्तार

देशी पिस्टल, मैगजीन में लोड दो जिंदा कारतूस और फायरिंग का खोखा बरामद, पूर्व से फायरिंग के मामलों में आरोपित रहा है सैफ अली उर्फ राज बच्चा जमशेदपुर :  जुगसलाई…

Spread the love

Jamshedpur : खनन विभाग ने कोवाली में 500 सीएफटी बालू लदा हाइवा जब्त किया, ओडिशा से लाया जा रहा था

जमशेदपुर : उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देशानुसार खनन टास्क फोर्स ने अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मंगलवार की देर रात जिला खनन कार्यालय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time