जमशेदपुर : सोनारी पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. गिरफ्तार में आये युवक का नाम श्याम ठाकुर (28) है, जो सोनारी के परदेशी पाड़ा सिनेमा मैदान के पीछे कमलेश निषाद के घर में किरायेदार के रूप में रहता है. इस दौरान पुलिस ने 11 पुड़िया ब्राउन शुगर (वजन 2 ग्राम) बरामद किया. यह जानकारी सोनारी थाना प्रभारी मधुसूदन दे ने पत्रकारों को दी. कहा कि सोनारी पुलिस ने पुलिस उपाधीक्षक हेडक्वाटर टू के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर छापामारी की. छापामारी के दौरान सोनारी कपाली बस्ती में छापेमारी दल को देखकर लोग इधर उधर भागने लगे, जिसमें एक को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से 2 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर जब्त किया गया. फिलहाल गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा गया.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में अपहृत कैरव गांधी के परिजनों से मिले सुदेश महतो, बंधाया ढांढस
There is no ads to display, Please add some


















































