Baharagoda : मानुषमुड़िया पीएचसी में शोक सभा आयोजित कर डॉ ओपी चौधरी को दी गई श्रद्धांजलि

  • सड़क दुर्घटना में निधन से स्वास्थ्य कर्मियों व ग्रामीणों में शोक
  • स्वास्थ्य केंद्र परिसर में हुई शोक सभा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ओ पी चौधरी के सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन के उपरांत सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्या फुलमनी मुर्मू ने की। इस अवसर पर मानुषमुड़िया पंचायत के मुखिया राम मुर्मू, स्वास्थ्य केंद्र के सभी कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता तथा स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। शोक सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत चिकित्सक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभी ने डॉ चौधरी के असमय निधन को स्वास्थ्य सेवा के लिए बड़ी क्षति बताया।

इसे भी पढ़ें : Patamda : पटमदा में कार–बाइक की भीषण टक्कर, युवक आठ घंटे जंगल में पड़ा रहा

इस दौरान मुखिया राम मुर्मू ने कहा कि डॉ ओ पी चौधरी का निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने कार्यकाल में मरीजों की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और हमेशा आम जनता के बीच सहजता से उपलब्ध रहे। शोक सभा में उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में उन्हें संबल प्रदान करने की कामना की। कार्यक्रम में सनत कुमार भोल, हिमांशु महतो, रीता महतो, जयदेव दास, कमल कांत सिंह, चिनमय नायक, प्रशांत मंडल, बासुदेब साव, सुप्रिया महापात्र, देबू साहा, शिब शंकर भोल, नंद लाल भोल, मीना घाटुयारी, नुहा मुर्मू, शांति मंडल, कृष्णा भोल, मीरा मंडल, छंदा दे सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Spread the love

Related Posts

Condolence : यूसिल के Ex Employee ज्ञानरंजन गोप का निधन, धिरोल में हुआ अंतिम संस्कार

जादूगोड़ा : यूसिल के पूर्व कर्मचारी एवं धिरोल निवासी ज्ञानरंजन गोप का मंगलवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर…

Spread the love

Jadugora : पत्रकार विद्या शर्मा की पत्नी के निधन पर विधायक सरयू राय ने जताया शोक, धर्मडीह आवास पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे विभिन्न दलों के नेता

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के पत्रकार विद्या शर्मा की पत्नी रागनी शर्मा (52) के निधन के तीसरे दिन मंगलवार को शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का सिलसिला जारी रहा। उनके निधन से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time