जमशेदपुर : जिला बार संघ के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता विभाष चंद्र सिंह का बुधवार को निधन हो गया. वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. उनके निधन की सूचना जिला बार संघ के अधिवक्ताओं को मिलने के बाद उनमें शोक व्याप्त हो गया. अधिवक्ता विभाष चंद्र सिंह जमशेदपुर जिला बार संघ में 1989 से प्रैक्टिस कर रहे थे. उनके बेटे कुणाल भी अधिवक्ता हैं वे नामदा बस्ती गोलमुरी जमशेदपुर में रहते थे. उनके निधन पर जिला बार संघ के अध्यक्ष रथिद्र नाथ दास, उपाध्यक्ष बलाई पंडा महासचिव कुमार राजेश रंजन, अधिवक्ता अक्षय कुमार झा, राकेश कुमार झा, शंकर सिंह सहित अन्य अधिवक्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की. अधिवक्ताओॆ ने बताया कि विभाष चंद्र सिंह का अंतिम संस्कार उनके बिहार स्थित पैतृक गांव में 22 जनवरी को किया जाएगा. जिसके कारण 22 जनवरी को दूसरी पाली में न्यायिक कार्य से सभी अधिवक्ता अलग रहेंगे.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उलीडीह में डेंटल क्लिनिक में चोरी करने घुसा एक चोर टीवी व लैपटॉप के साथ रंगे हाथ धराया, दूसरा फरार होने में रहा सफल