Jamshedpur : अपहृत कैरव गांधी की सकुशल रिहाई कराए पुलिस : कन्हैया सिंह

आजसू जिला समिति ने पुलिस अधीक्षक (नगर) को सौंपा ज्ञापन

जमशेदपुर : अपहृत कैरव गांधी की सकुशल रिहाई की मांग को लेकर सोमवार को आजसू जिला समिति का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक (नगर) से मिला। इस दौरान उन्हें ज्ञापन सौंपकर युवा उद्यमी की सकुशल रिहाई की मांग की गई।ज्ञापन आजसू पार्टी  के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह के नेतृत्व में दिया गया।

जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि कैरव गांधी के अपहरण की घटना से पूरे शहर में भय और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित परिवार गहरी चिंता में है, वहीं अब तक अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी एवं पीड़ित की सकुशल रिहाई को लेकर ठोस जानकारी सामने नहीं आ पाई है, जो गंभीर चिंता का विषय है।

कन्हैया सिंह ने कहा कि यह मामला अत्यंत संवेदनशील है और पुलिस प्रशासन को इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि अपहृत कैरव गांधी की जल्द से जल्द सकुशल रिहाई सुनिश्चित की जाए तथा इस कांड में शामिल अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए।

प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजय मालाकार, वरीय उपाध्यक्ष संजय सिंह, अप्पू तिवारी, चंद्रेश्वर पांडेय, आकाश सिन्हा, मंटू शुक्ला, शिवम् सिंह, रत्तीन दास,अशोक राय समेत अन्य मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कुणाल षाड़ंगी ने डीजीपी से की मुलाकात, केरव गांधी अपहरण मामले पर की चर्चा

Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज में यक्ष्मा रोग पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

पोटका : रंभा शैक्षणिक समूह के अंतर्गत संचालित रंभा कॉलेज, रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं रंभा कॉलेज ऑफ फार्मेसी के संयुक्त तत्वावधान में आज ‘टीबी (यक्ष्मा)…

Spread the love

Gua : मनोहरपुर से बड़ाजामदा तक जीर्णोद्धार के बाद  चकाचक हुई सड़क, आवागमन हुआ सुगम

सड़कें रोजगार सृजन में प्रमुख भूमिका निभाती हैं : राजू सांडिल गुवा :  सड़कें किसी भी राष्ट्र की जीवनरेखा हैं, जो आर्थिक विकास, सामाजिक जुड़ाव और ग्रामीण-शहरी कनेक्टिविटी के लिए…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time