Jamshedpur : उलीडीह में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, ड्यूटी से घर लौटते वक्त हुआ हादसा

जमशेदपुर : मानगो के उलीडीह थाना के 200 मीटर की दूरी पर पिंकी होटल के पास एक शख्स की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. शख्स की पहचान उलीडीह रोड नंबर 5 के हयातनगर डिमना बस्ती निवासी सिराजुद्दीन अंसारी (35) के रूप में हुई है. वे जमशेदपुर में किराये के मकान में रहते थे. मृतक के छोटे भाई फयाज आलम ने बताया कि वह कांड्रा के स्पेक्ट्रा सुपर एलॉयज लिमिटेड कंपनी में गाड़ी चालक है. वहां से वे काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे. लौटते वक्त उलीडीह में रात 12 बजे के आसपास यह घटना हुआ है, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वे गंभीर रूप से घायल हो गये थे. राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और सिराजुद्दीन को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में करके पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है. मृतक के चार बच्चे है. वह मूल रूप से छपरा का रहने वाला था.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा मोटर्सकर्मी से 1.55 लाख की साइबर ठगी, एसबीआई का यूनो एप डाउनलोड करने के दौरान ठग ने जाल में फंसाया


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

Spread the love

Jamshedpur : भालुबासा में गायत्री परिवार के संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव मनाया गया

जमशेदपुर :  गायत्री परिवार  की संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव रविवार को गायत्री परिवार टाटानगर का युवा मण्डल नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल ने गायत्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time