Jamshedpur : प्लंबर बनकर घर में घुसे चोर, स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा

  • मानगो के गुरुद्वारा रोड पर दिनदहाड़े चोरी की कोशिश नाकाम, तीन आरोपी गिरफ्तार
  • दिनदहाड़े चोरी की घटनाओं से उठे सुरक्षा पर सवाल

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड स्थित उमाकांत सिंह के घर में शनिवार सुबह चोरी की एक बड़ी वारदात होते-होते टल गई। घर के किरायेदार अखिलेश्वर दुबे के आवास पर प्लंबर बनकर पहुंचे तीन युवकों को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। घटना सुबह करीब 7:30 बजे की है। बताया जाता है कि अखिलेश्वर दुबे शुक्रवार को सासाराम गए हुए थे और घर बंद था। इसी का फायदा उठाकर तीनों युवक प्लंबर का भेष धारण कर घर में दाखिल हुए और चोरी की नीयत से ताले तोड़ने लगे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : दाईगुट्टू फॉरेस्ट लाइन में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, एक फरार

मानगो में शातिर चोरों का नया तरीका, लोगों में दहशत

स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपियों ने घर के तीन से चार कमरों का ताला तोड़ दिया और अलमारी व अन्य स्थानों में रखे कीमती सामान समेटकर निकलने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोसियों को घर में हो रही गतिविधियां संदिग्ध लगीं। लोगों ने शोर मचाया और मौके पर जुटकर तीनों युवकों को घेर लिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने उनकी पिटाई की और पुलिस को सूचना दी। पकड़े गए आरोपियों की पहचान ऋषभ, पवन मिश्रा और एक अन्य युवक के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : न्यू कपाली बस्ती में चापड़ से जानलेवा हमला, 19 वर्षीय युवक की हालत गंभीर

पड़ोसियों की सतर्कता से टली बड़ी चोरी

सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने चोरी किए गए सामान को भी बरामद कर लिया है। साथ ही आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य चोरी के मामलों से जुड़े सुराग जुटाने और अतिरिक्त सामान की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने दिनदहाड़े इस तरह चोरी की कोशिश को पुलिस गश्ती व्यवस्था की विफलता बताया और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर नाराजगी जताई। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले पर आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा। फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई में विश्वकर्मा पूजा के दिन हत्या करने की कथित साजिश का खुलासा, हथियार के साथ राज बच्चा  समेत पांच गिरफ्तार

देशी पिस्टल, मैगजीन में लोड दो जिंदा कारतूस और फायरिंग का खोखा बरामद, पूर्व से फायरिंग के मामलों में आरोपित रहा है सैफ अली उर्फ राज बच्चा जमशेदपुर :  जुगसलाई…

Spread the love

Jamshedpur : खनन विभाग ने कोवाली में 500 सीएफटी बालू लदा हाइवा जब्त किया, ओडिशा से लाया जा रहा था

जमशेदपुर : उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देशानुसार खनन टास्क फोर्स ने अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मंगलवार की देर रात जिला खनन कार्यालय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time