Seraikela : कालाडूंगरी के पास दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौके पर मौत

  • सरायकेला थाना क्षेत्र में बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से गिरी

सरायकेला : सरायकेला थाना क्षेत्र के कालाडूंगरी के समीप शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान चांडिल प्रखंड के बंसा गांव निवासी गनत लोहार के पुत्र वैद्यनाथ लोहार के रूप में की गई है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार, वैद्यनाथ अपने एक दोस्त को छोड़ने के लिए कालाडूंगरी क्षेत्र गया था। दोस्त को सुरक्षित छोड़ने के बाद वह बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : तिरंगे में लिपटकर गांव लौटे शहीद समीरन सिंह, हर आंख हुई नम

सरायकेला में बढ़ते सड़क हादसों ने बढ़ाई चिंता

बताया जा रहा है कि घाघी के समीप पुलिया के पास वैद्यनाथ की बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार होने के कारण बाइक सीधे पुलिया से नीचे जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। रात का समय होने के कारण घटना की जानकारी तत्काल किसी को नहीं मिल सकी। शनिवार सुबह जब कुछ ग्रामीण पुलिया की ओर गए, तो नीचे गिरी बाइक और शव को देखकर वे सन्न रह गए। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत सरायकेला थाना पुलिस को सूचना दी।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : किसान सम्मेलन में सांसद की बड़ी घोषणा, अब 125 दिन का मिलेगा रोजगार

रात के अंधेरे में हुई दुर्घटना, सुबह सामने आया हादसा

सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेजा गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पूरे परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत होता है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे से बंसा गांव समेत आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : लालगढ़ में फुटबॉल मैच के दौरान हुआ वज्रपात, युवक की मौत, कई दर्शक हुए घायल

झाड़ग्राम : लालगढ़ के कांटापहाड़ी स्थित कुमारबांध मैदान में शुक्रवार शाम फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से हितेन मुर्मू नामक एक युवक की मौत हो गई। हादसे…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा में देर रात शॉर्ट सर्किट से फूस का घर जलकर राख, नकद समेत खाने-पीने के सामान हुआ नष्ट 

बहरागोड़ा :बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत बरसोल थाना क्षेत्र के पाथरघाटा गांव में शुक्रवार देर रात अचानक आग लगने से जमुना मुंडा का फूस का मकान पूरी तरह जलकर खाक हो गया,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time