Ghatsila : घाटशिला प्रेस क्लब चुनाव संपन्न, मोहम्मद परवेज बने अध्यक्ष

  • पहली बार बैलेट पेपर से हुआ मतदान, पत्रकारों में दिखा उत्साह
  • रोमांचक मुकाबले के बाद अध्यक्ष पद पर परवेज की जीत

घाटशिला : पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल में पहली बार घाटशिला प्रेस क्लब का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से बैलेट पेपर के माध्यम से संपन्न हुआ। जादूगोड़ा क्षेत्र के सुभाषित रिसोर्ट में आयोजित इस चुनाव में कुल 77 पत्रकारों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद परवेज और सुशील अग्रवाल के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें दोनों प्रत्याशियों को समान रूप से 37-37 मत प्राप्त हुए। इसके बाद आपसी विचार-विमर्श और सहमति के आधार पर चुनाव संचालन समिति ने पत्रकारिता में लंबे अनुभव को देखते हुए मोहम्मद परवेज को अध्यक्ष घोषित किया, जबकि सुशील अग्रवाल को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई।

इसे भी पढ़ें : Muri : शिकायत जरूर करें, समाधान भी होगा – सुदेश महतो

महासचिव और कोषाध्यक्ष पद पर भी हुआ चुनाव

चुनाव के दौरान महासचिव पद के लिए रूपेश दुबे को निर्वाचित घोषित किया गया, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर पंकज कुमार सिंह ने जीत दर्ज की। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अरुण कुमार बारीक, मोहम्मद परवेज और सुशील अग्रवाल, महासचिव पद के लिए कनाई राम हेम्ब्रम, मोहम्मद कलीमुद्दीन, रूपेश दुबे, उमेश कांत गिरी व विद्यानंद शर्मा तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए पंकज कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह और रंजीत राणा उम्मीदवार थे। इस अवसर पर घाटशिला के पूर्व विधायक प्रदीप बालमुचू और तापस चटर्जी ने कार्यक्रम में पहुंचकर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। पत्रकारों ने इस चुनाव को प्रेस क्लब के इतिहास में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय पर झामुमो का प्रदर्शन, खान एवं खनिज संशोधन विधेयक का किया विरोध, विधायक समीर मोहंती हुए शामिल

बहरागोड़ा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बहरागोड़ा द्वारा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) यानी एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय जोरदार धरना-प्रदर्शन…

Spread the love

Jamshedpur : ताजदार आलम ने संभाला झारखंड भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार,  जमशेदपुर से बड़ी संख्या में सिख समाज के प्रतिनिधि पहुंचे रांची, गर्मजोशी से किया स्वागत 

जमशेदपुर : ताजदार आलम ने बृहस्पतिवार को रांची में झारखंड प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष पद संभाल लिया. इस मौके पर जमशेदपुर से काफी संख्या में सिख प्रतिनिधि व…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time