Jamshedpur : मानगो नगर निगम चुनाव में जाति प्रमाण पत्र की समस्या पर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

  • आरक्षित वार्डों में उम्मीदवारों की परेशानी से लोकतंत्र प्रभावित होने की आशंका
  • जाति प्रमाण पत्र की अनिवार्यता से उम्मीदवारों को हो रही मुश्किल

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव में जाति प्रमाण पत्र से उत्पन्न हो रही समस्याओं को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त को अवगत कराया कि मानगो नगर निगम क्षेत्र में कुल 36 वार्ड हैं, जिनमें 17 वार्ड अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं। वर्तमान में अंचल कार्यालयों में जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए वर्ष 1978 के खतियान की अनिवार्यता के कारण बड़ी संख्या में योग्य नागरिक और संभावित उम्मीदवार प्रमाण पत्र बनवाने में असमर्थ हैं। जदयू ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई, तो कई योग्य उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ पाएंगे और आरक्षित वार्ड रिक्त रह सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में पहली बार संबलपुरी रंगारंग कार्यक्रम, सेवा रत्न सम्मान से विभूतियां सम्मानित

उपायुक्त ने गंभीरता से सुनी मांगें, समाधान का आश्वासन

प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि जाति प्रमाण पत्र से संबंधित समस्याओं और मांगों को राज्य सरकार के समक्ष रखा जाएगा, ताकि समयबद्ध और उचित समाधान निकाला जा सके। ज्ञापन सौंपने के दौरान जनता दल (यूनाइटेड) के अजय कुमार, विकास साहनी, आकाश शाह, विनोद सिंह, संजीव सिंह, राजेश प्रसाद, विकास रजक, प्रवीण सिंह, लालू गौड़, मुस्ताक अहमद, मनोज गुप्ता और नीरज साहू सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्रशासन द्वारा शीघ्र कदम उठाए जाने से नगर निगम चुनाव में निष्पक्ष और लोकतांत्रिक प्रक्रिया सुनिश्चित होगी।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झारखंड-बंगाल के तीन सांसदों ने केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात कर कुड़माली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की

जमशेदपुर : सांसद बिद्युत बरण महतो सहित झारखंड-बंगाल के तीन अन्य सांसदों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान तीनों ने उन्हें एक मांग पत्र सौंपकर …

Spread the love

Jamshedpur : भाजपा ने छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद को बताया सफल

छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगें माने सरकार: डॉ. गोस्वामी जमशेदपुर : जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और रांची में आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time