Jamshedpur : जमशेदपुर में पहली बार संबलपुरी रंगारंग कार्यक्रम, सेवा रत्न सम्मान से विभूतियां सम्मानित

  • धालभूम क्लब में आयोजित भव्य समारोह में समाज सेवा और नेतृत्व को मिला सम्मान
  • सेवा, नैतिकता और नेतृत्व के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान का सम्मान

जमशेदपुर : साकची स्थित धौलभूम क्लब में समाज सेवा, नैतिकता और नेतृत्व के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों और संस्थाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से ‘सेवा रत्न सम्मान 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। यह समारोह उन निःस्वार्थ सेवकों और चेंजमेकर्स को समर्पित रहा, जिन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। कार्यक्रम का आयोजन सर्वोदय मत्स्यजीवी को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड द्वारा किया गया, जिसमें एंटी-करप्शन इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (ACIB) के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही। बतौर मुख्य अतिथि पद्म विभूषण से अलंकृत जितेन्द्र हरिपाल ने सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एनजीओ, समर्पित समाजसेवकों, उभरते स्टार्टअप्स, एमएसएमई, अनुभवी बिजनेस लीडर्स, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञों तथा महिला सशक्तिकरण में अग्रणी महिला नेतृत्व को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग पर बैंक कर्मियों की हड़ताल, सेवाएं ठप

संबलपुरी संगीत और नृत्य ने बांधा समा, यादगार बना आयोजन

सम्मान समारोह के बाद कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भरने के लिए मशहूर रॉकस्टार रुकू सुना एंड टीम द्वारा एक भव्य और रंगारंग संबलपुरी कॉन्सर्ट प्रस्तुत किया गया। संबलपुरी संगीत और नृत्य की ऊर्जावान प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कलाकारों की बेहतरीन कला और जीवंत मंच प्रस्तुति ने पूरे माहौल को उत्साह और आनंद से भर दिया। जमशेदपुर में पहली बार आयोजित इस संबलपुरी नृत्य-संगीत के अनूठे संगम ने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी। आयोजन में शामिल लोगों ने इसे सामाजिक सम्मान और सांस्कृतिक विरासत के अद्भुत मेल के रूप में सराहा। यह कार्यक्रम न केवल समाजसेवियों के सम्मान का मंच बना, बल्कि सांस्कृतिक दृष्टि से भी जमशेदपुर के लिए एक ऐतिहासिक और यादगार पल साबित हुआ।

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : बहन की लाश लेकर बैंक पहुंचना दुःखद,  सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई करें : बुधराम

चाईबासा : बहन की लाश लेकर बैंक पहुंचना बहुत ही दुःखद घटना है, इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति को स्वत: संज्ञान लेना चाहिए. यह बातें आज आदिवासी मुंडा…

Spread the love

Potka : पोटका में बिचौलिये डकार गए पीएम जन-मन आवास योजना की राशि, आरोपी दिलीप भक्त के खिलाफ मुखिया अनीता मुर्मू ने थाने में दर्ज करायी शिकायत

पोटका प्रखंड कार्यालय का स्टाफ बताकर दिलीप भक्त लाभुकों के राशि की करता था निकासी जादूगोड़ा :  पोटका में बिचौलिये डकार गए पीएम जन-मन आवास मद की लाखों की राशि।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time