Jamshedpur : सरयू राय ने की जमशेदपुर पुलिस की सराहना, अपहर्ता गिरोह पर सख्त कार्रवाई की उम्मीद

  • कैरव गांधी की सकुशल वापसी पर विधायक ने पुलिस की उपलब्धि को बताया महत्वपूर्ण
  • कैरव गांधी की सुरक्षित वापसी पर जताई खुशी

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने अपहर्ताओं के चंगुल से युवा उद्यमी कैरव गांधी की सकुशल वापसी को जमशेदपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस की पूरी उपलब्धि तभी होगी, जब अपहरणकर्ता गिरोह, इसके साजिशकर्ता और सरगना भी पुलिस की गिरफ्त में आएँगे। सरयू राय ने बताया कि मंगलवार की सुबह कैरव गांधी की सुरक्षित वापसी की सूचना मिलने पर वह उनके आवास पर पहुंचे और परिजनों से भेंट की। उन्होंने बताया कि परिजनों की खुशी का अंदाज़ा लगाना मुश्किल था और सभी पुलिस की भूमिका की सराहना कर रहे थे। सरयू राय ने वरीय पुलिस अधीक्षक को फोन कर इस सफलता पर बधाई दी और कहा कि अपहर्ता गिरोह को ध्वस्त करने के बाद ही पुलिस वास्तविक बधाई की हकदार होगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो नगर निगम चुनाव में जाति प्रमाण पत्र की समस्या पर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

मौन जुलूस कार्यक्रम स्थगित, सुरक्षा पर भरोसा जताया

सरयू राय ने स्पष्ट किया कि पुलिस की कड़ी मेहनत और सफलता के आलोक में उन्होंने आगामी 3 फरवरी को आयोजित मौन जुलूस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। उन्होंने कहा कि गिरोह का पर्दाफाश होने पर यह जमशेदपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी और इससे जनता का पुलिस सुरक्षा पर भरोसा और बढ़ेगा। उन्होंने आशा जताई कि पुलिस अपहर्ता गिरोह को पूरी तरह से समाप्त करके कानून का हाथ सभी के लिए समान रूप से दिखाएगी।

Spread the love

Related Posts

Gua : छोटानागरा से मनोहरपुर तक सड़कों का हो रहा कायाकल्प, ग्रामीणों में खुशी

प्रधानमंत्री योजना के तहत सड़कें बन रहीं चकाचक, आवागमन होगा सुगम प्रधानमंत्री योजना से सड़कें बन रहीं बेहतर और सुरक्षित गुवा : गुवा क्षेत्र में इन दिनों सड़क निर्माण कार्य…

Spread the love

Potka : पोटका में सामुदायिक भवन का शिलान्यास, जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल ने किया शुभारंभ

बुरुडीह गांव में 15वें वित्तायोग से स्वीकृत योजना का हुआ विधिवत उद्घाटन सूरज मंडल ने पूजा-अर्चना कर किया भवन निर्माण का शुभारंभ पोटका : पोटका प्रखंड के सानग्राम पंचायत अंतर्गत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *