Jamshedpur : गणतंत्र दिवस पर रघुवर दास ने सूर्य मंदिर परिसर में फहराया तिरंगा

  • पूर्व मुख्यमंत्री ने झारखंडवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

जमशेदपुर : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने सोमवार को देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने सभी झारखंडवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान होने के साथ-साथ देश की विविधता, एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों का सच्चा प्रतीक है। उन्होंने कहा कि संविधान हर नागरिक को समान अधिकार और अवसर प्रदान करता है और यह हमें स्वतंत्रता, समानता और न्याय का मार्ग दिखाता है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : यूजीसी बिल पर हाय तौबा क्यों, कुलबिंदर सिंह ने उठाया सवाल

रघुवर दास ने संविधान के महत्व पर जोर

पूर्व मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें और देश को विकास और एकता के पथ पर आगे ले जाने में योगदान दें। इस अवसर पर सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, पतंजलि योग समिति के सदस्यगण, अमरजीत सिंह राजा, सुशांत पांडा, प्रमोद मिश्रा, कंचन दत्ता, चंद्रशेखर मिश्रा, मिथिलेश सिंह यादव, कुलवंत सिंह बंटी, कुमार अभिषेक, संतोष ठाकुर समेत भाजपा के कई नेता और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी एवं युवा उपस्थित थे। कार्यक्रम में सभी ने उत्साहपूर्वक तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्रीय एकता के संदेश को साझा किया।

Spread the love

Related Posts

Bahragora : शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर झामुमो नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बहरागोड़ा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड कमेटी की ओर से प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा की अध्यक्षता में दिशोम गुरु व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि को श्रद्धापूर्वक…

Spread the love

Bahragora : केंद्र सरकार की कॉर्पोरेटपरस्त नीतियों के खिलाफ भड़का जनाक्रोश: 10 अगस्त को ‘जेल भरो अभियान’ से आर-पार की जंग लड़ेगी सीपीआई(एम)

बहरागोड़ा : नेताजी शिशु उद्यान परिसर में रविवार को साधन नायक की अध्यक्षता में आयोजित सीपीआई(एम) की समीक्षा बैठक में आगामी 10 अगस्त के जिला स्तरीय ‘जेल भरो अभियान’ को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time