Jamshedpur : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक, बंद पड़े दो घरों से नकदी एवं जेवरात की चोरी 

जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह इलाके में मंगलवार देर शाम चोरों ने आतंक मचा दिया। एक ही शाम अलग-अलग स्थानों पर दो बंद घरों को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने नकदी, जेवरात और महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हाथ साफ कर दिया। लगातार हुई इन घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

पहली घटना धतकीडीह बीएच एरिया रोड नंबर–2 की है, घर में चोरी की गई। जानकारी के अनुसार अरशद हुसैन अपने परिवार के साथ डॉक्टर के पास इलाज के लिए गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने सूने घर का फायदा उठाकर ताला तोड़ा और घर में प्रवेश किया। चोर करीब पांच लाख रुपये मूल्य के जेवरात, 25 हजार रुपये नकद और कई मूल्यवान दस्तावेज लेकर फरार हो गए। देर शाम जब परिवार घर लौटा तो टूटा ताला और बिखरा सामान देखकर चोरी का खुलासा हुआ।

दूसरी घटना धतकीडीह बीएच रोड नंबर–1 स्थित नदीम खान के क्वार्टर नंबर 80 की है यहां भी मंगलवार देर शाम चोरों ने बंद क्वार्टर को निशाना बनाया। पीड़ित व्यक्ति ड्यूटी पर गया हुआ था, जबकि उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। घर सूना पाकर चोरों ने ताला तोड़ा और अंदर रखे 25 हजार रुपये नकद, करीब 300 ग्राम चांदी के जेवर और कई सोने की अंगूठियां चोरी कर लीं।

दोनों मामलों की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। लगातार हुई चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोग सहमे हुए हैं और रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सोनारी में वृद्धा से चार लाख रुपये मूल्य के गहनों की ठगी, दो शातिर युवक फरार

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सोशल मीडिया पर आपराधिक घटनाओं से नाम जोड़ने और तस्वीरें लगाकर बदनाम करने की सुनियोजित साजिश रचने वाले हो रहे हैं बेनकाब – सरयू  राय 

बड़ा आरोपः बन्ना गुप्ता आपराधिक गतिविधियों के संरक्षक और सरगना के रुप में सामने आए हैं, अशोक राघव के जप्त मोबाइल में ऐसे कई प्रमाण हैं -पुलिस अशोक राघव और…

Spread the love

Jamshedpur : बिष्टुपुर में कृष्ण और सुदामा की महिमा का गुणगान के साथ भागवत कथा का विश्राम, कथा वाचक ने जीवन में मित्रता की अहम भूमिका का दिया संदेश

जमशेदपुर : बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हवन यज्ञ में पूर्णाहुति सहित भगवान श्रीकृष्ण और उनके बालसखा सुदामा की पवित्र मित्रता के गुणगान तथा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time