Baharagoda : बहरागोड़ा में पुलिस का एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, वाहन चालकों की सघन जांच

  • चौक-चौराहों पर कसा शिकंजा, यातायात नियम तोड़ने वालों को चेतावनी

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को बहरागोड़ा थाना पुलिस ने व्यापक एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती कर गुजरने वाले वाहनों की सघन जांच की गई। अभियान के तहत संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई, वहीं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क दिखाई दी। जांच के दौरान वाहन चालकों से आवश्यक दस्तावेजों की भी पड़ताल की गई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बिरसानगर तीन नंबर जोन में बड़ी चोरी, कारोबारी के गोदाम से 30 हजार का सामान गायब

बिना हेलमेट और लाइसेंस चालकों पर सख्ती, दोबारा गलती पर कार्रवाई की चेतावनी

जांच अभियान के दौरान कई वाहन चालक बिना हेलमेट और वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाते हुए पाए गए। पुलिस ने ऐसे चालकों को रोककर पूछताछ की और पहली बार नियम तोड़ने पर सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना पुलिस के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध पर नियंत्रण, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और आम जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : वन्यजीव हमले में मृतकों के परिजनों को नौकरी देने की मांग, वन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

झाड़ग्राम :  वन्य जीवों के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सरकारी नीति के तहत रोजगार देने की लंबित प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग को लेकर…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time