Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 8 से मनीष रजक ने दाखिल किया पर्चा, नशा मुक्त वार्ड बनाना उद्देश्य

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रपत्र खरीदने तथा दाखिल करने की प्रक्रिया शुरु हो गई है. सोमवार को जुगसलाई नगर परिषद के के वार्ड 8 से प्रत्याशी मनीष रजक ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया. मीडियाकर्मियों से बात करते हुए मनीष रजक ने बताया कि लंबे अंतरात के बाद नगर परिषद का चुनाव हो रहा है. जिसमें जनता अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रतिनिधि चुनेगी. जनता के समर्थन से ही उन्होंने नामांकन किया है. अपने मुद्दे गिनाते हुए मनीष रजक ने बताया कि नगर परिषद में जनता की प्रत्यक्ष भागीदारी नहीं होने से विकास कार्य काफी प्रभावित हुआ. लेकिन अब जनता का प्रतिनिधि मुखर होकर अपनी बात रख सकेगा. उन्होंने कहा कि सरकार की सारी व्यवस्था मौजूद है. लेकिन वह बदहाल है. उसे पटरी पर लाना, क्षेत्र का विकास करना, नशे की शिकार हो रही युवा पीढ़ी को मुख्यधारा में लाना उनका सपना है. नामांकन के दौरान उनके समर्थन में भाजपा नेता विमल बैठा समेत काफी संख्या में लोग अंचल कार्यालय पहुंचे थे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गुलबहार बेगम ने जुनप के वार्ड 13 से दाखिल किया नामांकन, पर्चा भरने के दौरान काफी संख्या में अंचल कार्यालय पहुंचे समर्थक


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : जयप्रकाश नारायण भवन में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश षाड़ंगी षाड़ंगी ने किया उद्घाटन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा बाजार स्थित जयप्रकाश नारायण भवन परिसर में शनिवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी (जमशेदपुर एवं बहरागोड़ा) तथा महिला कल्याण समिति बहरागोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल…

Spread the love

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time