Patamda : पटमदा के सुंदरपुर स्कूल में शिक्षकों की कमी, ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

  • शिक्षा व्यवस्था चरमराई, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने का आरोप
  • शिक्षकों की अनुपस्थिति से नाराज अभिभावक

पटमदा : जमशेदपुर के पटमदा प्रखंड से शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। सुंदरपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी से बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय में कक्षा एक से आठवीं तक की पढ़ाई होती है, लेकिन कुल पांच शिक्षकों की स्वीकृत नियुक्ति के बावजूद वर्तमान में केवल तीन शिक्षक ही उपलब्ध रहते हैं। वह भी नियमित रूप से विद्यालय नहीं पहुंचते, जिससे पठन-पाठन का कार्य बाधित हो रहा है। बच्चों को समय पर पढ़ाई नहीं मिल पाने से अभिभावकों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में स्कूल वैन–ऑटो चालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, अभिभावकों की बढ़ी मुश्किलें

जिला मुख्यालय पहुंचकर सौंपा मांग पत्र

शिक्षकों की समस्या को लेकर आज ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे और जिले के उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने मांग की कि विद्यालय में पर्याप्त संख्या में शिक्षकों की बहाली और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उनका कहना है कि यदि जल्द इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो बच्चों का भविष्य गंभीर रूप से प्रभावित होगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से शिक्षा व्यवस्था सुधारने और स्कूल की स्थिति पर जल्द कार्रवाई करने की अपील की है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : बॉल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में प्री-प्राइमरी के विद्यार्थियों के लिए ‘मदर्स मीट’ का आयोजन

जमशेदपुर : बॉल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल, कदमा में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों की माताओं के लिए एक विशेष ‘मदर्स मीट’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time