Chaibasa: मंत्री दीपक बिरुवा ने PCC सड़क निर्माण का किया शिलान्यास

चाईबासा: झींकपानी प्रखंड अंतर्गत टूटूगुटू पंचायत में नवोदय विद्यालय से गंगाबासा चौक तक 1.45 किलोमीटर लंबे पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास गुरुवार को राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार व परिवहन विभाग के मंत्री श्री दीपक बिरुवा ने किया.

सड़क की स्थिति और ग्रामीणों की मांग
इस अवसर पर मंत्री बिरुवा ने कहा कि नवोदय विद्यालय से गंगाबासा चौक तक का मार्ग काफी जर्जर हो चुका था. उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की लंबे समय से इस मार्ग के निर्माण की मांग थी. उन्होंने संवेदक से गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण कार्य सुनिश्चित करने की बात कही.

ग्रामीणों की खुशी
सड़क निर्माण के शिलान्यास से ग्रामीणों में खुशी का माहौल था. इस कार्यक्रम में झींकपानी प्रखंड के प्रमुख प्रदीप तामसोय, पारुल हेस्सा, सोमनाथ कुंकल, हरिलाल करजी, बिपिन गोप, दुर्गा बिरुली, बहादूर सिंह तुबिद, समेत कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

 

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में शहीद दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

 

 

 

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कैरव गांधी अपहरण कांड का मास्टरमाइंड तेजिंदर धराया, फिरौती की रकम लेने अथवा नहीं लेने से उठेगा पर्दा

अपहरण की वारदात को अंजाम देने के बाद भाग जाता था विदेश जमशेदपुर :  बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया निवासी युवा उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण मामले में पुलिस…

Spread the love

Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *