Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस ने लापता बच्चे को महाराष्ट्र से सकुशल बरामद किया

  • साकची से लापता बालक को माता-पिता के सुपुर्द किया गया
  • सिटी एसपी के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने किया सफल अभियान

जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। साकची स्थित दुकान के पास से 9 जनवरी को लापता हुए सीतारामडेरा निवासी अनिल कुमार सिंह के पुत्र को महाराष्ट्र के बुलढाणा से सकुशल बरामद किया गया। इस संबंध में डीएसपी अकरम रजा ने पत्रकारों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, आसपास के सीसीटीवी फुटेज, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के फुटेज खंगाले।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सरयू राय ने पारडीह काली मंदिर से डेंटल कॉलेज तक निर्माण कार्य का निरीक्षण किया

अंतरराज्यीय समन्वय से मिली सफलता

डीएसपी ने बताया कि तकनीकी इनपुट और अंतरराज्यीय समन्वय की मदद से बालक का लोकेशन महाराष्ट्र के बुलढाणा में पता चला। बच्चे को सकुशल बरामद कर माता-पिता के सुपुर्द किया गया। उन्होंने बताया कि पिता के डांट के डर से बालक खुद घर से निकल गया था। पुलिस की सतर्कता और समन्वयपूर्ण कार्यवाही के कारण यह मामला बिना किसी हादसे के सुलझ गया।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : गालुडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से लाकर जमशेदपुर में खपाने की थी तैयारी

जमशेदपुर : गालुडीह पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 11 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर…

Spread the love

Jamshedpur : प्रेम विवाद में घायल युवक आशीष कुमार की पटना में मौत, बागबेड़ा में 29 जुलाई को गंभीर रुप से घायल हालत में मिला था युवक

परिजनों ने निष्पक्ष जांच और डिजिटल साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच की मांग की जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-3, ब्लॉक संख्या 98/2/3 में 29 जुलाई को प्रेम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time