- जन शिकायतों के समाधान के लिए एनएचआई अधिकारियों को दिए निर्देश
जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोमवार को पारडीह काली मंदिर से डेंटल कॉलेज तक एनएच 33 के ऊपर बन रहे ऊपरी पथ के निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया। उनके साथ एनएचआई के अफसर और अभियंतागण भी मौजूद थे। श्री राय ने पारडीह से बालीगुमा तक के क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य का विस्तार से अवलोकन किया और वहां उत्पन्न समस्याओं को देखा। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाना समय की मांग है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मानगो में जनसुविधा समितियां भंग की
धूल और क्रॉस रोड से जुड़ी शिकायतें
निरीक्षण के दौरान मिली शिकायतों में सबसे बड़ी समस्या निर्माण के दौरान उड़ती धूल और सड़क पार करने के लिए कम क्रास रोड होना थी। सरयू राय ने अफसरों को निर्देश दिए कि जहां मिट्टी धूल में बदल गई है, वहां पानी का गहरा छिड़काव किया जाए और जहां मोटी धूल की परत जम गई है, उसे जेसीबी से हटवाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त क्रॉस रोड बनाए जाएं ताकि लोगों की आवाजाही में दिक्कत न हो।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड तीन से कुणाल सर्राफ मैदान में, मॉडल वार्ड बनाना उद्देश्य
रैंप और नाला सुधार के निर्देश
विधायक ने उन तीन स्थानों की ओर ध्यान आकर्षित किया जहां रैंप गिरने के कारण सड़क संकरी हो गई है — पारडीह चौक के पास, एक डिमना चौक के पहले और एक डिमना चौक के बाद। उन्होंने अफसरों से कहा कि जितनी दूरी तक रैंप किनारे नाला है, वहां मजबूत पीसीसी ढाला जाए ताकि भारी वाहन भी सुरक्षित रूप से गुजर सकें। अफसरों ने सहमति जताते हुए कहा कि जरूरत पड़ने पर यह कार्य किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : Potka : पोटका में सामुदायिक भवन का शिलान्यास, जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल ने किया शुभारंभ
निर्माण कार्य में सुधार और नया डिजाइन
सरयू राय ने सुझाव दिया कि जहां भी निर्माण कार्य के दौरान धूल फैल रही है, वहां दोनों तरफ दीवार जैसी संरचना बनाई जाए। उन्होंने अफसरों से कहा कि इस दिशा में नया डिजाइन तैयार किया जाए और उन्हें दिखाया जाए। इसके माध्यम से निर्माण क्षेत्र में सुरक्षित और व्यवस्थित कार्य सुनिश्चित होगा। एनएचआई अफसरों ने उनकी बातों को गंभीरता से लिया और बताया कि सभी सुझावों को लागू करने का प्रयास किया जाएगा।