- सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में एग्रिको के खाली क्वाटर से बरामद हुआ पिस्तौल और कारतूस
- हत्या की साजिश में शामिल दूसरा आरोपी भी हुआ गिरफ्तार
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, जहां सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको के खाली क्वाटर में हत्या की योजना बना रहे दो अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। गिरफ्तार अपराधियों में बागबेड़ा रेलवे हाई स्कूल, रामनगर निवासी अंकित कुमार शर्मा उर्फ जादू (24) और मानगो टीचर्स कॉलोनी निवासी विशाल कुमार तिवारी उर्फ राहुल तिवारी उर्फ छे छे शामिल हैं। इनके पास से एक पिस्तौल, एक मैगजीन, छह जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। डीएसपी भोला प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बुधवार देर रात एसएसपी द्वारा सूचना मिलने पर सिटी एसपी की निगरानी में डीएसपी मुख्यालय 1 के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा सीएचसी में सहियाओं ने चार माह से प्रोत्साहन राशि न मिलने पर किया धरना-प्रदर्शन
जमशेदपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ी घटना टली
डीएसपी के अनुसार, छापेमारी में एग्रिको कॉस रोड नंबर 13 के क्वाटर नंबर एच4/19 से अंकित को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह पहले डब्लू मिश्रा के गिरोह का सदस्य था और पोपो मुण्डा नामक अपराधी से उसकी दुश्मनी थी। हत्या की योजना इसी शत्रु को मारने के उद्देश्य से बनाई गई थी। पिस्तौल और गोली उसने अपने पुराने साथी विशाल कुमार तिवारी से प्राप्त की थी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों अपराधियों का आपराधिक इतिहास रहा है और पुलिस ने इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।
There is no ads to display, Please add some



















































