Jamshedpur : उलीडीह ओपी पुलिस ने हथियार के साथ दो अपराधियों को किया गिरफ्तार

  • लक्ष्मण नगर में युवक पर हमले के बाद त्वरित छापेमारी, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
  • आपराधिक नेटवर्क खंगालने में जुटी उलीडीह पुलिस

जमशेदपुर : उलीडीह ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हथियार के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लक्ष्मण नगर काली मंदिर के पास अपराधियों ने एक युवक को देसी कट्टा के बट से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। सूचना के आधार पर उलीडीह ओपी पुलिस ने तुरंत छापेमारी अभियान चलाया और मौके से दोनों युवकों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनीश रजक और आकाश कुमार गिरि के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप का माहौल देखा गया।

इसे भी पढ़ें : Galudih : तारापद महतो हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हथियार व बाइक बरामद

लक्ष्मण नगर में हथियारबंद हमले से फैली सनसनी

पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा और अलग-अलग बोर के आठ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के विरुद्ध उलीडीह ओपी में मामला दर्ज कर लिया गया है और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपी पहले से कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे हैं। पुलिस ने बताया कि इस वारदात में एक अन्य अपराधी भी शामिल है, जिसकी तलाश जारी है। फिलहाल पुलिस दोनों गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और उनके आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : गोविंदपुर के राजेश कुमार रहस्यमय ढंग से लापता, गोविंदपुर थाने में परिजनों ने दर्ज करायी गुमशुदगी की रिपोर्ट

जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर सामुदायिक विकास के पास रहने वाले राजेश कुमार उर्फ स्वामी राजेश आजाद विगत रविवार तड़के 3 : 30 बजे से रहस्यमय ढंग से लापता है। दु:ख…

Spread the love

Jhargram : करंट से हाथी की मौत मामले में कौशला हेरिटेज के मालिक महेश मेहरा व सहयोगी समीर महतो जयपुर से गिरफ्तार

फल बगान को जंगली जानवरों से बचाने के लिए हेरिटेज के मालिक ने बगान में दौ़ड़ाया था हाई वोल्टेज करंट झाड़ग्राम : पिछले माह झाड़ग्राम जिले के गढ़ शालबनी इलाके में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time