Jamshedpur : सुधा गुप्ता ने मानगो में चलाया व्यापक जनसंपर्क अभियान, विकास के लिए मांगा जनता का समर्थन

  • मेयर पद की प्रत्याशी ने लोगों से 23 फरवरी को वोट करने की अपील की
  • लोगों में दिखा सुधा गुप्ता के लिए जबरदस्त उत्साह

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में मेयर पद की प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने बुधवार को पदयात्रा के माध्यम से व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने जनता से अपील की कि उन्हें वोट देकर मानगो को पानी, बिजली, सड़क, साफ-सफाई और जाममुक्त बनाने में सहयोग करें। सुधा गुप्ता ने कहा कि पहले पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जिस तरह विकास कार्य किए, उसी गति से मानगो का विकास आगे बढ़ाने के लिए उन्हें विजयी बनाना जरूरी है। पदयात्रा के दौरान लोगों में उत्साह और उमंग देखने को मिला, और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें आर्शीवाद एवं समर्थन दिया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर आजसू ने उठाया बड़ा सवाल

सुधा गुप्ता ने विकास के एजेंडे को बनाया चुनावी केंद्र

सुधा गुप्ता ने डोर-टू-डोर जनसंपर्क करते हुए लोगों से 23 फरवरी को अपने-अपने घरों से निकलकर कारपेट के निशान क्रम संख्या 11 पर वोट डालने की अपील की। पदयात्रा के दौरान उन्होंने शांतिनगर, लक्ष्मण नगर, गौड़ बस्ती, कृष्णा नगर, शंकोसाई रोड नंबर 1, रामनगर और सुभाष कॉलोनी सहित अन्य बस्तियों का दौरा किया। हर जगह बस्तीवासियों ने उन्हें गर्मजोशी से स्वागत किया और वोट देने का आश्वासन दिया।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में अवैध बालू खनन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

डोर-टू-डोर अभियान से बढ़ा चुनावी उत्साह

पदयात्रा में मानगो क्षेत्र के बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए, जिससे पूरे इलाके में चुनावी माहौल और जोश देखने को मिला। सुधा गुप्ता ने जोर देकर कहा कि जनता का सहयोग और समर्थन उनके विकास के एजेंडे को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि जीत के बाद हर नागरिक मानगोवासी होने पर गर्व महसूस करेगा।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने युवाओं को तकनीकी कौशल से जुड़ने का दिया संदेश , साकची में आईएसएम सेंटर का भव्य शुभारंभ।

जमशेदपुर  : लौहनगरी के युवाओं के लिए डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास के नए द्वार खुल गए हैं। सोमवार (30 मार्च 2026) को साकची स्थित ई-डिजिटल इंडिया स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट…

Spread the love

Jhargram :  West Bengal में “सदगोप डेवलपमेंट बोर्ड” के गठन की घोषणा का समाज ने किया स्वागत, अभिनंदन सभा में CM का किया साधूवाद

झाड़ग्राम : राज्य के विभिन्न हिस्सों में समुदाय-आधारित विकास की मांग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक महत्वपूर्ण सरकारी घोषणा ने कई समाजों में नई उम्मीद जगाई है। विशेष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time