Jamshedpur : बलबीर कौर ने पदयात्रा कर मांगे समर्थन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद की चेयरमैन प्रत्याशी (सरदार शैलेन्द्र सिंह की पत्नी) बलबीर कौर ने अपने सहयोगियों के साथ बुधवार को पदयात्रा प्रारंभ की, जो गौशाला चौक, नया बाजार चौक, बोरा पट्टी, बंगाली पाड़ा रोड होते हुए गौशाला रोड पहुंची। इस दौरान उन्होंने एक्सस्थानीय लोगों एवं स्थानीय दुकानदारों से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ समाजसेवी उमाशंकर परिहार के परिवार से भी उनके आवास पर मिली। उन्होंने भी उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही उन्होंने समाजसेवी ललित साहू से भी मुलाकात की और उनसे आशीर्वाद मांगा।
स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों में बलवीर कौर के प्रत्याशी बनाए जाने से लोगो में काफी उत्साह देखने को मिला। सभी ने सरदार शैलेन्द्र सिंह के 40 वर्षों से समाज के लिए किए गए कार्यों को देखते हुए उनका जोरदार समर्थन किया और हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बलवीर कौर के साथ उनके पति समाज सेवी सरदार शैलेंद्र सिंह, बृज तिवारी, नंदलाल साहू, अजय कुमार पांडे, रवि शंकर तिवारी, सुनील गुप्ता, दिलीप गुप्ता, गुरमुख सिंह, मनोज साहू, मनजीत सिंह, अमृतपाल सिंह, मिट्ठू अग्रवाल, कमर सुल्ताना, मोहम्मद फिरोज, वीरेंद्र तिवारी, राजा सिंह, अंशु परिहार, सूरज प्रताप सिंह, अमन सिंह, विवेक सिंह, सनी सिंह, अवतार सिंह राजा, रेनू आहूजा, कृष्णा पत्र, विक्की सिंह, रोजी कौर, नीतू कुमारी, यशपाल कौर, सिल्लू सिंह आदि कई लोग शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय का पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाया

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुधा गुप्ता ने मानगो में चलाया व्यापक जनसंपर्क अभियान, विकास के लिए मांगा जनता का समर्थन

मेयर पद की प्रत्याशी ने लोगों से 23 फरवरी को वोट करने की अपील की लोगों में दिखा सुधा गुप्ता के लिए जबरदस्त उत्साह जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर आजसू ने उठाया बड़ा सवाल

अपराधियों में प्रशासन का भय खत्म, आम जनता असुरक्षित आजसू ने कानून व्यवस्था सुधार की मांग की जमशेदपुर : जमशेदपुर में कानून व्यवस्था की स्थिति पर आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *