Municipal Elections : जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष की सीट जीतकर हेमंत सोरेन की झोली में डालूंगा : हिदायतुल्लाह खान

कहा, नौशीन खान को जेएमएम का इंटरनल समर्थन, चोला बदलकर आए लोग फैला रहे भ्रम
एसआईआर कराने की धमकी देने पर भाजपा नेताओं को लिया आड़े हाथों

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने कहा कि जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी नौशीन खान की भारी मतों से जीत पक्की है. इसमें कोई शक-सुब्बा नहीं है. नौशीन खान को सभी धर्म-संप्रदाय के लोगों का समर्थन मिल रहा है. उनकी यह जीत यूपीए फोल्डर (कांग्रेस, झामुमो व राजद) की जीत होगी.

उन्होंने डंके की चोट पर कहा कि सभी संप्रदाय के लोग अपने लोगों की गिनती करवाते हैं तथा आंकड़ा रखते हैं. उन्होंने भी अपने समाज के लोगों का आंकड़ा एकत्रित किया है. जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र के 11 वार्ड में अल्पसंख्यक समुदाय की अच्छी-खासी तादाद है. लगभग 25 हजार वोटर्स हैं. लेकिन भाजपा वाले एसआईआर के नाम पर इनकी संख्या 10 हजार कराने की बात कह रहे हैं.

हिदायतुल्लाह खान ने ऐसे लोगों को चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा को अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में केवल बंगलादेशी ही दिखते हैं. जबकि ऐसा नहीं है. जुगसलाई में रहने वाले सभी लोग हिंदुस्तानी हैं. भारत मां की संतान हैं. सभी के पास जरूरी दस्तावेज हैं. ऐसे में उनके रहते कोई भी ताकत एसआईआर के नाम पर इन्हें नहीं हटा सकती है. यहां हिंदू, सिख, क्रिश्चियन समेत अन्य संप्रदाय के लोग रहते हैं. सभी का प्यार प्रत्याशी नौशीन खान को मिल रहा है. कोई भी टक्कर में नहीं है. इसलिए भाजपा के लोग अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं.

जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार करती नौशीन खान
पद का इमानदारी से कर रहा निर्वाह

हिदायतुल्लाह खान ने कहा कि वे वर्षों से झामुमो में हैं. गुरूजी शिबू सोरेन का उन्हें हमेशा आशिर्वाद मिला. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जो पद दिया है उसका निष्ठा पूर्वक निर्वहन कर रहा हूं. पूरे राज्य का दौरान करता हूं. सभी की समस्याएं सुनता हूं तथा उसे हल करने का हर संभव प्रयास करता हूं. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार जताया तथा भरोसा दिलाया कि वे उनकी कसौटी पर खरा उतरेंगे.

चोला बदलकर आए लोग फैला रहे भ्रम

हिदायतुल्लाह खान ने कहा कि हाल-फिलहाल में चोला बदलकर झामुमो में आए कुछ लोग जनता में भ्रम फैला रहे हैं. लेकिन ऐसे लोगों को यहां की जनता अच्छी तरह जानती है. आजसू पार्टी का विधायक रहते रामचंद्र सहिस ने जो भी विकास के कार्य कराए थे सभी में घोटाला हुआ है. जुगसलाई ईदगाह मैदान में पेबर्स ब्लॉक बिछाए जाने की चर्चा करते हुए हिदायतुल्लाह खान ने कहा कि वहां आधा-अधूरा काम कराया गया है.

झामुमो का इंटरनल समर्थन नौशीन के साथ

हाजी हिदायतुल्लाह खान ने कहा कि झारंखंड मुक्ति मोर्चा ने किसी को भी जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद का अधिकृत प्रत्याशी घोषित नहीं किया है. लेकिन पार्टी का इंटरनल समर्थन नौशीन खान को है. चुनाव जीतकर यह सीट झामुमो की झोली में डालेंगे. नौशीन खान को यूपीए फोल्डर से जुड़े सभी दलों का समर्थन है.

इसे भी पढ़ें :

There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम शुरू

जादूगोड़ा : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में सोमवार से ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस नवाचार कार्यक्रम के तहत बच्चे प्रार्थना सभा में अपनी मातृभाषा में ‘अपने…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग चिंतित, विजय आनंद मूनका ने मुख्यमंत्री से मांगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था

बैंक डकैती, चोरी, छिनतई, मारपीट और गोलीबारी जैसी घटनाओं पर जताई चिंता त्योहार एवं शादी के सीजन को देखते हुए बाजारों में अतिरिक्त पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की मांग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time