Ghatsila : घाटशिला में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 5 वर्षीय मासूम की मौत

  • स्कूल से लौटते समय हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, आरोपी फरार

घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के कासिदा में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 वर्षीय मासूम अराध्या गोराई की मौत हो गई। अराध्या सरस्वती शिशु मंदिर से पढ़कर स्कूली ऑटो से घर लौटी थी और सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद परिजन उसे गंभीर हालत में घाटशिला अनुमंडल अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया। हालांकि रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। घटना घर के पास ही हुई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एमजीएम अस्पताल में पानी संकट, नगर निगम ने संभाली कमान

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश

हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। गुरुवार को घाटशिला पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। बच्ची के बड़े पापा निधि राम गोराई ने पुलिस से आरोपी बाइक सवार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि अराध्या से बड़ी एक बहन और एक भाई भी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है ताकि फरार आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Spread the love

Related Posts

Gua : मुर्गापाड़ा में खटाल के पुआल घर में रहस्यमयी आग, हजारों का नुकसान टला

गुवा : किरीबुरू के मुर्गापाड़ा स्थित स्वर्गीय लाल बचन यादव के खटाल में शनिवार तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से हजारों रुपये मूल्य का पुआल जलकर राख हो गया।…

Spread the love

Gua : किरीबुरू-मेघाहातुबुरु में हाथियों की बढ़ी हलचल, खदान व रिहायशी क्षेत्रों में दहशत

गुवा : सेल की किरीबुरू और मेघाहातुबुरु क्षेत्र में पिछले दो दिनों से जंगली हाथियों की लगातार बढ़ती गतिविधियों ने आम लोगों, ग्रामीणों और सेल कर्मियों की चिंता बढ़ा दी है।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time