Municipal Elections : मानगो और जमशेदपुर के कंपनी क्षेत्र में नहीं रहेगा अंतर, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचायेंगे नागरिक सुविधाएं : सुधा गुप्ता

मानगो ननि के मेयर पद की प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने पदयात्रा कर मांगे वोट

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम के मेयर पद की प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने शुक्रवार को मानगो क्षेत्र के रोड नंबर 8, मिश्रा होटल, पायल सिनेमा रोड, उलीडीह वसुंधरा स्टेट, दाईगुट्टु, सुमन होटल, डिमना चौक, रोड नंबर 17, गोकुलनगर, गौड़ बस्ती सहित विभिन्न क्षेत्रों में बैठकें की तथा पदयात्रा करते हुए डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया. इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर नगर निगम चुनाव में समर्थन और वोट देने की अपील की. पदयात्रा के दौरान लोगों ने सुधा गुप्ता को समर्थन देने का आश्वासन दिया. प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि 23 फरवरी को सभी मतदाता सुबह ही अपने-अपने घरों से निकलकर मतदान अवश्य करें. उन्होंने कहा कि कोई भी मतदाता अपना वोट डाले बिना न रहे.

समर्थकों संग प्रचार करती मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता

जनसंपर्क अभियान के दौरान समर्थकों ने मतदाताओं से गुलाबी मतपत्र पर 23 फरवरी को चुनाव चिन्ह कारपेट के निशान क्रम संख्या 11 नंबर पर वोट डालकर सुधा गुप्ता के पक्ष में मतदान करने की अपील की. पदयात्रा में मानगो क्षेत्र के काफी संख्या में लोग शामिल हुए और समर्थन जताया. सुधा गुप्ता ने लोगों से वादा किया कि वे मानगो की जनता के हर दुख में साथ रही हैं और आगे भी रहेंगी. उन्होने तथा उनके पति बन्ना गुप्ता ने साथ मिलकर मानगो का विकास किया है और आगे भी करेंगे. मानगो की हर गली की सड़क को बनायेंगे ताकि कंपनी क्षेत्र और मानगो में किसी तरह का अंतर नहीं रह जाये. जमशेदपुर जैसी व्यवस्था मानगो में खड़ी करने के साथ यहां के लोगों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने का काम करेंगे और समाज के अंतिम व्यक्ति तक नागरिक सुविधाएं पहुंचायेंगे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : साकची में जंक्शन रेस्टोरेंट में आग लगने से मची अफरातफरी, दमकल ने आग पर पाया काबू


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम शुरू

जादूगोड़ा : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में सोमवार से ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस नवाचार कार्यक्रम के तहत बच्चे प्रार्थना सभा में अपनी मातृभाषा में ‘अपने…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग चिंतित, विजय आनंद मूनका ने मुख्यमंत्री से मांगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था

बैंक डकैती, चोरी, छिनतई, मारपीट और गोलीबारी जैसी घटनाओं पर जताई चिंता त्योहार एवं शादी के सीजन को देखते हुए बाजारों में अतिरिक्त पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की मांग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time