- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिला बार संघ ने किया सम्मान
जमशेदपुर : व्यवहार न्यायालय परिसर में झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र शौनक का संध्या 4:00 बजे आगमन हुआ। उनके साथ झारखंड उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल सहित अन्य अतिथि गण भी उपस्थित थे। जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय ने न्यायिक पदाधिकारियों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर न्यायालय परिसर में गरिमामय वातावरण बना रहा। मुख्य न्यायाधीश के आगमन को लेकर अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों में उत्साह देखा गया।
इसे भी पढ़ें : Jhargram : जेएसएम ने प्रवासी श्रमिक सुखेन महतो की संदिग्ध मौत पर तुरंत कार्रवाई की मांग की
बार संघ ने किया शाल ओढ़ाकर सम्मान, पुरानी मुलाकातों का भी हुआ जिक्र
जमशेदपुर जिला बार संघ की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता एवं स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला ने मुख्य न्यायाधीश को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्य न्यायाधीश ने भी राजेश कुमार शुक्ला का अभिनंदन करते हुए बताया कि गोवा में पदस्थापन के दौरान बार काउंसिल ऑफ इंडिया में झारखंड के अधिवक्ताओं का प्रतिनिधित्व करते हुए उनके दिए गए भाषण की उन्होंने सराहना की थी। इस औपचारिक मुलाकात में अधिवक्ता मिथिलेश सिंह, अक्षय कुमार झा, जयप्रकाश भक्त, विनीता सिंह, विनीत मिश्रा, रमेश प्रसाद और राजेश दास सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some



















































