Muri : बसंतपुर में 55 लाख की लागत से स्वास्थ्य उपकेन्द्र निर्माण की शुरुआत

मुरी : राहे प्रखंड के बसंतपुर गाँव में विधायक अमित महतो की पहल पर 55 लाख रुपये की लागत से स्वास्थ्य उपकेन्द्र निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर लखीमनी देवी ने विधिवत उद्घाटन किया। वहीं डोकाद गाँव में दो धुमकुडिया भवन निर्माण का शिलान्यास क्रमशः मनसरी देवी एवं श्रीमती देवी के करकमलों से किया गया। पारमडीह में 12 लाख रुपये की लागत से शौचालय एवं डीप बोरिंग निर्माण कार्य की आधारशिला सोरी देवी ने रखी। विधायक अमित महतो ने ग्रामीणों से सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की और हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्धता जताई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मुख्य न्यायाधीश झारखंड पहुंचे जमशेदपुर, व्यवहार न्यायालय में भव्य स्वागत

ग्रामीणों की मौजूदगी में विकास कार्यों को मिली गति

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान धनंजय सिंह मुंडा, सरपंच सुभाष महतो, महेंद्र महतो सहित कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। लाभुक सदस्य गणेश कुमार, पशुपति अहीर, उज्जवल कुमार, विक्रम महतो और रोहित महतो समेत दर्जनों ग्रामीणों ने विकास कार्यों पर खुशी जाहिर की। ग्रामीणों ने कहा कि इन योजनाओं से स्वास्थ्य, स्वच्छता और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। विधायक ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए आगे भी लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

Spread the love

Related Posts

Ranchi : प्राकृतिक चिकित्सा के जरिए मरीजों को स्वस्थ जीवन की राह दिखा रहीं डॉ. अरवशी पांडे

रांची (संगीता पाण्डेय) : 5 वर्ष का आर्युवेदिक (प्राकृतिक चिकित्सा) का अनुभव रखने वाली डॉ अरवशी पांडे राँची क्षेत्र में पीड़ित लोगों का बेहतर से बेहतर चिकित्सा कर रही है।…

Spread the love

Potka : रंभा कॉलेज में स्तनपान दिवस मनाया गया, विद्यार्थियों ने किया जागरूक

पोटका: रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में स्तनपान सप्ताह के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नर्सिंग विभाग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, करनडीह एवं सीएचसी जुगसलाई पहुंचकर मरीजों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time