Potka : हवन पूर्णाहुति व भंडारा के साथ सात दिवसीय भागवत कथा संपन्न

  • मुहूलडिहा में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुआ विश्राम दिवस आयोजन

पोटका : पोटका प्रखंड के मुहूलडिहा गांव में श्री श्री राधा गोविंद भागवत सेवा संघ दक्षिण पोटका द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा भक्ति सह ज्ञान यज्ञ का शनिवार को विधिवत समापन हुआ। विश्राम दिवस पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूर्णाहुति की गई और भव्य भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भक्तों ने यज्ञ में आहुति अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान गांव का वातावरण भक्ति और श्रद्धा से सराबोर रहा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुगसलाई वार्ड–3 में आलोक बाजपेयी के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन

कथावाचक ने यज्ञ और नाम स्मरण के महत्व पर डाला प्रकाश

कथावाचक शास्त्री जी महाराज ने हवन के आध्यात्मिक महत्व को बताते हुए कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है और व्यक्ति के आत्मबल में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि सच्ची भक्ति और नाम स्मरण से भगवान प्रसन्न होते हैं तथा कलयुग में यही सबसे बड़ा सहारा है। कथा को सफल बनाने में आयोजक मंडली के अध्यक्ष रामेश्वर पात्र के नेतृत्व में मोहनलाल सरदार, महानंद रजक, जयहरी सिंह मुंडा, दिनेश कुमार गुप्ता, आशुतोष मंडल, रंजीत महाकुड़, नरोत्तम दास, नयन बाछाड़, गुरुचरण दास, विकास सिंह, कृष्णा बनर्जी, श्रीकांत मंडल, लक्ष्मीनाथ, भद्रा मंडल, सुमन मंडल, गौतम मंडल, गौरीशंकर पात्र और सुब्रत मंडल का विशेष योगदान रहा।

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा भाजपा मंडल कार्यालय में आत्मनिर्भर मासिक बैठक संपन्न, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर अर्पित की गई भावभीनी श्रद्धांजलि

बहरागोड़ा : सोमवार को बहरागोड़ा भाजपा मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर की अध्यक्षता में आत्मनिर्भर मासिक बैठक का सफल आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी…

Spread the love

Bahragora : आदिवासी संस्कृति और परंपरा हमारी पहचान व गौरव है- विधायक समीर मोहंती

बहरागोड़ा में बूरुबांगा पता नाच कार्यक्रम संपन्न बहरागोड़ा : सोमवार को बहरागोड़ा प्रखंड की गुहियापाल पंचायत अंतर्गत ज्योति पहाड़ी में JSMS क्लब द्वारा आयोजित बूरुबांगा पता नाच कार्यक्रम में स्थानीय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time