Seraikela : सरायकेला में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार मैजिक ट्रक से टकराई

  • सीनी मोड़ के पास तीन लोग गंभीर रूप से घायल, मौके पर अफरा-तफरी

सरायकेला : सरायकेला थाना क्षेत्र के सीनी मोड़ के समीप रविवार शाम करीब 5:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार मैजिक वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मैजिक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक चेक पोस्ट के पास खड़ा था और उसके पीछे एक बाइक भी रुकी हुई थी। पीछे से आ रही मैजिक ने पहले बाइक को टक्कर मारी और फिर सीधे ट्रक में जा भिड़ी। स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और मैजिक का आगे का हिस्सा तोड़कर चालक को बाहर निकाला।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में रुद्राष्टकम सस्वर पाठ प्रतियोगिता आयोजित

चालक, बेटी और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

दुर्घटना में मैजिक चालक सरफुद्दीन अंसारी, उसकी तीन वर्षीय बेटी हनीफा नाज तथा बाइक सवार नवीन गोराई गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल सरायकेला पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने चालक और बाइक सवार की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर किया, जबकि बच्ची का इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा में रफ़्तार का कहर जारी, सड़क पार कर रहे बिहार पुलिस के सेवानिवृत्त जवान को कार ने रौंदा, मौत

बहरागोड़ा : राष्ट्रीय राजमार्ग 18 (NH-18) एक बार फिर रक्त रंजित हो उठा। गुरुवार दोपहर बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के संतोष होटल के समीप एक भीषण सड़क हादसे में बिहार पुलिस…

Spread the love

Gua : दंतैल हाथी की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका; जांच में जुटा वन विभाग

गुवा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर अनुमंडल अंतर्गत जैतगढ़ थाना क्षेत्र में एक दंतैल (नर) हाथी की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time