Municipal Election : मानगो का विकास केवल एक वादा नहीं, बल्कि मेरा दृढ़ संकल्प : सुधा गुप्ता

मेयर प्रत्याशी ने ताबड़तोड़ किया प्रचार, लोगों से मांगा विकास के लिए वोट

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने समर्थकों के साथ बुधवार को मानगो के खड़िया बस्ती, जवाहर नगर रोड़ नंबर 14, जनता पथ, गुडुरुबासा, कटकटड़ुंगरी, गजहडीह, बालीगमा, मून सिटी बस्ती, राजीव पथ, उन्मत नगर, सर्वोदय पथ, चाणक्यपुरी, देवकुंज डिमना रोड, चन्द्रावती नगर में पदयात्रा और बैठक कर जनता से सीधा संवाद कर विकास का संकल्प दोहराया. मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने कहा कि मानगो का विकास केवल एक वादा नहीं, बल्कि मेरा दृढ़ संकल्प है और यह सपना जनता की शक्ति से ही साकार हो सकती है. उन्होंने मतदाताओं से विजयी बनाने की अपील की, ताकि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके. उन्होंने मानगो की जनता से अपील की कि 23 फरवरी को अपने अपने घरों से निकलकर कार्पेट के निशान क्रम संख्या 11 नंबर पर वोट डाल कर उन्हें विजयी बनाए. कहा कि हमारा एजेंडा सिर्फ डेवलपमेंट ही है और वहीं हमारी प्राथमिकता भी होगी. इसी विकास की यात्रा को आगे ले जाने के लिए जनता के साथ की जरूरत है.

इसे भी पढ़ें : Municipal Elections : डर के आगे जीत है,जुगसलाई का विकास मेरी पहली प्राथमिकता : डॉली मल्लिक

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 5001 से अधिक शिवभक्त कलशयात्री महिलाओं ने जंबू अखाड़ा स्थित बाबा लिंगेश्वरनाथ का किया जलाभिषेक

जमशेदपुर : पवित्र श्रावण मास के 24 अगस्त 2026 चौथे सोमवारी के पावन अवसर पर शहर के प्रसिद्ध जंबू अखाड़ा समिति द्वारा मुख्य संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले एवं संरक्षक बंटी…

Spread the love

Potka : पोटका के जिला परिषद सदस्य पर हमला करने वालों  पर कार्रवाई की मांग, भाजपा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

पोटका : जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, उनके परिवार और साथियों के साथ 16 अगस्त की रात कांवड़ यात्रा के दौरान कैरासाई के समीप अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट के मामले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time