जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह मानगो नगर निगम चुनाव समन्वय समिति के सदस्य महेंद्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि नगर निगम की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता की जीत पक्की है. श्री पांडेय शुक्रवार को कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक में शामिल हुए.
उक्त बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने की. मौके पर छतीसगढ़ के विधायक तथा झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी ने की.मीडियाकर्मियों से बात करते हुए महेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि मानगो की जनता जानती है कि उनका सच्चा हितैषी कौन है.
इसलिए पहले से वह मन बनाकर सुधा गुप्ता को कार्पेट छाप पर मुहर लगाकर विजयी बनाएगी. उन्होंने कहा कि कुछ लोग मानगो क्षेत्र में भ्रम की स्थिति उत्पन्न करना चाह रहे हैं.
लेकिन ऐसे लोग अपने मंसूबे में सफल नहीं होंगे. मानगो की जनता ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब देगी. बैठक में जिला कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो के हर गली मोहल्ला में बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना लक्ष्य : सुधा गुप्ता
There is no ads to display, Please add some



















































